✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब चलती गाड़ी में मैसेज भेजने में नहीं होगी कोई परेशानी, ऑटो एक्‍सपो में निकला समाधान 

अब चलती गाड़ी में मैसेज भेजने में नहीं होगी कोई परेशानी, ऑटो एक्‍सपो में निकला समाधान 

मारुति इनोवेशन सेंटर की ओर से इस तकनीक को इजात किया गया है, जिसमें आप अपनी चलती गाड़ी में आसानी से मैसेज भेजने का काम कर पाएंगें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑटो एक्‍सपो सिर्फ नई-नई गाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि यहां अलग-अलग कंपनियों द्वारा विकसित की जा रही नई तकनीक भी देखने को मिलती हैं, जिसमें से ये एक है. अक्सर जब हम लोग गाड़ी चलाते हैं तो हमारे सामने समस्या यह आती है कि अगर हमारे लिए कोई अर्जेंट व्हाट्सएप या कोई मैसेज आ जाए तो उसका जवाब कैसे दिया जाए, जाम लगने पर तो इस समस्या का हल निकालना और भी मुश्किल हो जाता है लेकिन अब इस परेशानी का भी हल निकल गया है, आप गाड़ी चलाते-चलाते आसानी से मैसेज कर सकते हैं इस समस्या का हल निकाला है मारुति इनोवेशन सेंटर में जिसमें एक ऐसी डिवाइस बनाई है, जिसके जरिए आप बोलकर मैसेज टाइप कर सकते हैं और मैसेज को सेंड भी कर सकते हैं. 


आखिर कैसे काम करती है यह डिवाइस
मारुति इनोवेशन सेंटर के द्वारा विकसित की गई इस तकनीक में दरअसल होता यह है कि आपको एक डिवाइस के आगे बोलना होता है जैसे हम ठीक अपने मोबाइल में बोलकर मैसेज को टाइप कर लेते हैं उसी तरह से इस डिवाइस के जरिए आपकी कार की स्क्रीन पर मैसेज टाइप होता हुआ आपको दिखाई देगा अगर मैसेज पूरी तरह से सही टाइप हुआ है तो आप उसे आसानी से भेज पाएंगे.


तकनीक से निकला समस्‍या का हल 
मारूति इनोवेशन सेंटर द्वारा बनाई गई इस नई तकनीक को अभी फिलहाल किसी गाड़ी में तो इंस्‍टॉल नहीं किया गया है लेकिन आने वाले समय के लिए आपकी गाड़ी चलाते हुए सामने आने वाली कई तरह की परेशानयिों में एक इस समस्‍या का हल निकल चुका है.आपको जो मैसेज किसी को भेजना है वो आप आसानी से बोलकर भेज सकते हैं. इस तकनीक को मारूति से अगर दूसरी कंपनियां खरीदना भी चाहती तो वो इसे परचेज कर सकती हैं.


कई और तकनीक भी आ रही हैं सामने 
दरअसल गाड़ियों में जैसे उनकी ड्राइविंग से लेकर ऑपरेटिंग में कई तरह की नई तकनीक दिख रही हैं वैसे ही आम आदमी की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी कई तरह की इनोवेशन पर काम चल रहा है. अलग-अलग टेक्‍नोलॉजी कंपनियां इसी तरह की कोशिश कर रही हैं. मारूति इनोवेशन सेंटर सहित कई अन्‍य ऑटो कंपनियां इस तरह से काम कर रही हैं जिससे अपनी कंपनी की कारों में तकनीक से जरिए सुविधाओं को बढ़ाया जाए और आम आदमी की सुविधाओं में इजाफा किया जाए.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago