होम / ऑटोमोबाइल / अब EV की नीतियों को लेकर ये बदलाव कर सकती है सरकार, कई मंत्रालय कर रहे हैं विचार

अब EV की नीतियों को लेकर ये बदलाव कर सकती है सरकार, कई मंत्रालय कर रहे हैं विचार

केन्‍द्र सरकार जिन बदलावों को लेकर काम कर रही है उसमें वित्‍त मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय, सहित वाणिज्‍य मंत्रालय विमर्श कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार भारत में ईवी कारों के निर्माण को और आसान बनाने के लिए पॉलिसी लेवल पर बड़ा परिवर्तन करने की तैयार कर रही है. इन पॉलिसी बदलावों को लेकर वित्‍त मंत्रालय, भारी उद्योग मंत्रालय और वाणिज्‍य मंत्रालय जैसे अहम मंत्रालय इस पर काम कर रहे हैं. सरकार इस पर विचार कर रही है कैसे मौजूदा पॉलिसी को आसान बनाकर ईवी निर्माताओं को राहत दी जा सकती है, प्रोडक्‍शन को बढ़ाया जा सके. 

किन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार जिन बदलावों पर विचार कर रही है उनमें आयात शुल्‍क में कटौती और तेजी से मंजूरी जैसे मामले शामिल हैं. मौजूदा समय में 40 हजार डॉलर से ऊपर की कारों पर 70 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगता है. जबकि 40 हजार से ऊपर की कारों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्‍क लगता है. इस विमर्श में कंपनियों को मिलने वाली कई तरह के प्रोत्‍साहनों के बारे में फिर से विचार करने के बारे में भी सोच रही है. ये बदलाव ऐसे में और जरूरी हो जाते हैं जब टेस्‍ला भारत आने की तैयारी कर रही हो. 

पीएमओ भी कर चुका है इस संबंध में मीटिंग 
मीडिया रिपोर्ट यहां तक कह रही है कि इन रिफॉर्म को तेजी से किए जाने को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक बैठक कर चुका है. सबसे अहम ये है कि पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनकी टेस्‍ला के ओनर ईलॉन मस्‍क के साथ मुलाकात हुई थी. यही नहीं रिपोर्ट के अनुसार आने वाली 26 जनवरी को पीएम मोदी की ओर अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन को निमंत्रण भेजा गया है. ऐसे में माना जा रहा है कि तब कई बड़े ऐलान हो सकते हैं.

अगर बदलाव हुए तो और तेजी से हो सकेगा निर्माण 
मौजूदा ईवी प्रोडक्‍शन में तेजी लाने और मेड इन इंडिया उपक्रम को आगे बढ़ाने को लेकर सरकार जल्‍द इसे मंजूरी दे सकती है. अगर आयात शुल्‍क कम होता है तो उसका असर कीमतों पर भी पड़ सकता है. अब देखना होगा कि इसमें कब तक फाइनल हो पाता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

11 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

6 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

8 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

8 hours ago