✕

होम / ऑटोमोबाइल / ऑटो एक्‍सपो में आए इस नए ऑटो का एक किलोमीटर का खर्च है 50 पैसा, जानिए और क्‍या है खूबियां

ऑटो एक्‍सपो में आए इस नए ऑटो का एक किलोमीटर का खर्च है 50 पैसा, जानिए और क्‍या है खूबियां

इस बार ऑटो एक्‍सपो में सिर्फ ऑटो लॉन्‍च करने पर ही नहीं बल्कि उनकी तकनीक को विकसति करने को लेकर बहुत कुछ देखने को मिल रहा है. इसमें ऑटो की सुरक्षा से लेकर सुविधा तक सभी मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अपने घर से ऑफिस जाने या ऑफिस से घर आने के लिए आप लोग ऑटो से सफर तो करते ही होंगें और ऑटो की सुरक्षा को लेकर होने वाले हादसों से भी सभी परिचित हैं. कई बार ऑटो में होने वाले हादसों के कारण कई लोगों की जान भी चली जाती है, लेकिन अब ऑटो एक्‍सपो में इस बार ऑटो कंपनियां ऐसे ऑटो लेकर आई हैं जिनकी बॉडी को लेकर विशेष तौर पर काम किया गया है. अगर ऑटो कहीं दुर्घटनाग्रस्‍त भी होता है तो अंदर बैठे शख्‍स को उससे कम नुकसान होगा. कंपनियों ने डीसीपीडी बॉडी वाला ऑटो बाजार में पेश किया है जिस पर न तो जंग लगता है और न ही दुघर्टना होने पर ज्‍यादा नुकसान होता है. 

इबलू EV ने पेश किया ये नया ऑटो 
ऑटो बनाने वाली भारत में वैसे तो कई कंपनियां हैं लेकिन इबलू ने ऑटो के कई फीचर को और एडवांस बनाने पर काम किया है. इबलू रोज़ी (एल5एम) साफ तौर पर कस्‍टमर की सुरक्षा, आराम और परफॉर्मेंस से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिये डिजाइन किया गया है. इसके अलावा, ये ई-ऑटो डीसीपीडी बॉडी वाला है, जिस पर जंग और तेज आघात का असर नहीं होता है. डीसीपीडी एक मेटल है जिस पर जंग भी नहीं लगता है और ये मजबूत भी होता है. कंपनी का दावा है बाजार में अभी मिलने वाले ऑटो की छत और बॉडी उस स्‍तर की नहीं होती हैं, जिससे अगर कोई दुर्घटना हो तो उसके अंदर बैठी सवारी को सुरक्षा मिल सके. 

और क्‍या खास है ई ऑटो में 
इब्‍लू कंपनी के ऑटो में 200एएच लिथियम बैटरी का इस्‍तेमाल किया गया है. इस बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद ये 165 किलोमीटर तक चल सकता है. इस ऑटो की सुविधाओं में इजाफा करते हुए इसमें ज्‍यादा आराम और सुरक्षा के लिये पीछे की ओर इनडिपेंडेंट सस्‍पेंशन, तीनों पहियों पर हाइड्रोलिक ब्रेक्‍स, बेहतर दिखाई देने वाले ड्यूअल हेडलैम्‍प और इग्निशिन चालू होने पर दुर्घटना रोकने के लिये पार्क स्विच जैसे फीचर्स हैं. ये ऑटो तीन साल और 80,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आता है. 

कितना आता है इसके प्रति किलोमीटर का खर्च 
आज लगातार महंगे होते ऑयल और दूसरी परेशानियों के बीच कंपनी के प्रमुख हैदर खान ने बताया कि उनकी कंपनी ने इसकी लो कास्टिंग को लेकर काफी काम किया है. इस ऑटो के प्रतिकिलोमीटर का खर्च केवल 50 पैसे तक आता है. यह पीयू फोम सीटों, ठोस अत्‍याधुनिक संरचना और पैर रखने के लिये अतिरिक्‍त जगह जैसे फीचर्स के साथ आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना चाहता है. इस ई-ऑटो में रिजनरेटिव ब्रेकिंग से भी लैस है. इसकी कीमत 339,999 रूपये (एक्‍स-शोरूम) रखी गई है. पहले चरण में ये 7 राज्‍यों के 25 डीलरों के पास उपलब्‍ध होगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

6 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago