✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब मारुति ने वापस बुलाई इतनी हजार कारें, जानते हैं क्‍या रही है इसकी वजह?

अब मारुति ने वापस बुलाई इतनी हजार कारें, जानते हैं क्‍या रही है इसकी वजह?

मारूति इससे पहले पिछले साल भी अपनी दो मॉडल की कारों को वापस बुला चुकी है. इनमें मारुति S-presso और Eeco शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आपके पास भी मारूति सुजुकी कंपनी के इन दो मॉडलों की कारें हैं. अगर हां तो ये खबर आपके लिए है. मारूति ने बलेनो और वैगेनआर मॉडल की 16000 कारों को वापस बुलाया है. कंपनी का कहना है कि इन कारों में फ्यूल पंप के एक हिस्‍से एक खराबी की संभावना है जिसके कारण कंपनी ने इन कारों को वापस बुलाया है. कंपनी ने जिन कारों को वापस बुलाया है वो जुलाई 2019 से लेकर नवंबर 2019 तक बनाई गई है.

कंपनी की ओर से एक्‍सचेंज को दी गई है जानकारी 
मारुति सुजुकी की ओर से एक्‍सचेंज को ये जानकारी दी गई है कि उसने 1 जुलाई 2019 से लेकर 1 नवंबर 2019 तक बनी बलेनो और वैगेनआर को वापस बुलाया है.  इनमें बलेनो की 11851 कारें हैं जबकि वैगेनआर की 4190 कारें हैं. कंपनी का कहना है कि संभावना ये है कि इनके फ्यूल पंप के एक हिस्‍से में थोड़ी खराबी आ सकती है. इसीलिए कंपनी की ओर से उन्‍हें ठीक करने के लिए इन्‍हें वापस बुलाया गया है. इससे पहले 2023 जुलाई में कंपनी S Presso और Eeco मॉडल की कारों को वापस बुला चुकी है. 

कंपनी के शेयर के लिए कैसा रहा शुक्रवार 
शुकवार को इस खबर के आने के बाद मारुति के शेयरों पर कोई खास असर नहीं दिखाई दिया. मारुति के शेयरों की स्थिति पर नजर डालें तो शुक्रवार को उसमें 3.55 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, जिसके बाद शेयर 12336.2 रुपये पर बंद हुआ. इस शेयर के 52 वीक के सबसे हाई परफॉर्मेंस पर नजर डालें तो 12423.45 रुपये है वहीं 52 वीक लो परफॉर्मेंस 8150 रुपये है जो उसने 28 मार्च को टच किया था. वहीं अगर कंपनी के तिमाही नतीजों पर नजर डालें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 33.3 फीसदी बढ़कर 3207 करोड़ रुपये रहा. कंपनी के मुनाफे में वजह के कारणों पर नजर डालें तो उसमें जिंस की कीमतों में नरमी और एसयूवी और सीएनजी कारों की ज्‍यादा बिक्री प्रमुख कारण रही है. 

ये भी पढ़ें: अब अमेरिकी में बिकेगा टेस्‍ट ऑफ इंडिया, क्‍या बनने जा रही है दुनिया की सबसे बड़ी डेयरी
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago