✕

होम / ऑटोमोबाइल / पेट्रोल-डीजल वाहनों को Out करने की तैयारी में हैं गडकरी, बताया क्या है पूरा प्लान  

पेट्रोल-डीजल वाहनों को Out करने की तैयारी में हैं गडकरी, बताया क्या है पूरा प्लान  

नितिन गडकरी का कहना है कि आने वाले समय में देश को पेट्रोल-डीजल वाहनों से छुटकारा मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल वाहन इतिहास बन जाएंगे? केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने इस सवाल का जवाब 'हां' में दिया है. भारत को ग्रीन इकोनॉमी बनाने के अपने महत्वाकांक्षी लक्ष्य के बारे में बात करते हुए गडकरी ने कहा कि वह हाइब्रिड वाहनों पर जीएसटी कम करना चाहते हैं. साथ ही उन्होंने देश को 36 करोड़ से ज्यादा पेट्रोल-डीजल वाहनों से पूरी तरह छुटकारा दिलाने का संकल्प भी लिया. गडकरी ने कहा कि देश को पेट्रोल-डीजल कारों से पूरी तरह छुटकारा दिलाना 100 प्रतिशत संभव है. 

नहीं बताई समय-सीमा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पेट्रोल-डीजल वाहनों से छुटकारा पाने के सवाल पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग नितिन गडकरी से कहा है कि यह मुश्किल तो है, पर नामुमकिन नहीं. उन्होंने कहा कि भारत ईंधन आयात पर 16 लाख करोड़ रुपए खर्च करता है. इस पैसे का इस्तेमाल किसानों के जीवन को बेहतर बनाने में किया जाएगा. हालांकि, गडकरी ने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई. गडकरी ने आगे कहा कि हाइब्रिड वाहनों पर GST घटाकर 5% और फ्लेक्स इंजन पर 12% करने का प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को भेजा गया है.

इस पर जताया विश्वास 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनका विश्वास है कि देश बायो फ्यूल के इस्तेमाल को बढ़ावा देकर फॉसिल फ्यूल के आयात को खत्म कर सकता है. पर्यावरण संरक्षण से जुड़े एक्टिविस्ट ने ग्रीन मोबिलिटी बढ़ाने के लिए गडकरी के इस नजरिए का स्वागत किया है, लेकिन बिजली के उत्पादन में फॉसिल फ्यूल के इस्‍तेमाल को लेकर चेतावनी भी दी है. ग्रीनपीस इंडिया के कैंपेनर अविनाश चंचल के अनुसार भारत में, हम अभी भी इलेक्ट्रिक कारों को चलाने के लिए फॉसिल फ्यूल आधारित एनर्जी सिस्‍टम पर काफी हद तक निर्भर हैं और इसे बदलने की जरूरत है. जलवायु संकट से निपटने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ-साथ 100% रिन्‍यूएबल एनर्जी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए.

ये भी पढ़ें - क्या है Toll कलेक्शन का गडकरी फॉर्मूला, जो पूरी तरह बदल देगा जिंदगी? जानें हर डिटेल

इन कंपनियों का किया जिक्र
गडकरी ने कहा कि वह 2004 से वैकल्पिक फ्यूल्‍स की वकालत कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि अगले कुछ सालों में स्थितियां बदल जाएंगी. उन्होंने कहा - मैं आपको इस बदलाव के लिए कोई निश्चित तारीख और साल नहीं बता सकता, क्योंकि यह बहुत कठिन है. यह कठिन तो है, लेकिन असंभव नहीं. मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि जिस तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन पेश किए जा रहे हैं, आने वाला युग अल्टरनेटिव फ्यूल और बायो फ्यूल का होगा. गडकरी ने कहा कि बजाज, TVS और हीरो जैसी ऑटो कंपनियां भी फ्लेक्स इंजन का इस्तेमाल करके बाइक बनाने की योजना पर काम कर रही हैं. निश्चित ही एक क्रांति हो रही है. ईंधन का आयात खत्म होगा और देश आत्मनिर्भर बनेगा. मुझे इसका पूरा विश्वास है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

8 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

5 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago