✕

होम / ऑटोमोबाइल / टेस्ला की कीमतों में कटौती से बढ़ी मांग, 2023 में इतने मिलियन को कर सकती है पार

टेस्ला की कीमतों में कटौती से बढ़ी मांग, 2023 में इतने मिलियन को कर सकती है पार

मस्‍क ने कहा कि रास्ते में बाधाएं आने वाली हैं और इस साल हमें शायद काफी मुश्किल मंदी का सामना करना पड़ेगा. हमें लगता है कि समग्र रूप से मोटर वाहन बाजार में कमी के बावजूद मांग अच्छी रहेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

वर्ष 2022 में टेस्‍ला के द्वारा खुद के लिए तय किए बिक्री लक्ष्‍यों से चूकने के बाद अब टेस्‍ला के सीईओ ईलॉन मस्‍क ने कहा है इलेक्ट्रिक कारों की कीमतों में कमी करने के बाद  वर्ष 2023 में उसकी डिलीवरी 2 मिलियन वाहनों को पार कर सकती है. कंपनी ने अपनी कारों के प्रॉफिट में कमी के बावजूद बावजूद चौथी तिमाही के रेवेन्‍यू और लाभ के लिए वॉल स्ट्रीट के लक्ष्यों को थोड़ा पीछे छोड़ दिया, और कंपनी ने निवेशकों को आश्वस्त करने की कोशिश की है कि यह मंदी से निपटने के लिए अपनी लागत में कटौती कर सकती है जिससे आने वाले वर्ष में प्रतिस्पर्धा तेज हो सकती है.

टेस्‍ला ने हाल ही में की है कीमतों में कमी

इस महीने टेस्‍ला के द्वारा कारों की कीमत में की बड़ी कमी के बाद इस सेक्‍टर में नए कॉम्‍प‍टीशन की शुरुआत कर दी है. भले ही कंपनी ने वर्ष के लिए कार की बिक्री में 37% की वृद्धि का पूर्वानुमान जताया हो लेकिन 1.8 मिलियन वाहन बिक्री का लक्ष्‍य 2022 की स्‍पीड से नीचे था. कमजोर अर्थव्‍यवस्‍था के बीच टेस्ला की बिक्री की संभावनाएं निवेशकों के लिए सोचने का विषय है. कंपनी ने कहा कि वह बिक्री में 50% वार्षिक वृद्धि के दीर्घकालिक लक्ष्य को बनाए रख सकती है.

क्‍या बोले ईलॉन मस्‍क

मस्क ने निवेशकों और विश्लेषकों के साथ कॉल की शुरुआत में इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए कहा कि कारों के दामों में हुए बदलाव ने एवरेज कंज्‍यूमर के लिए एक बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है, उन्होंने कहा कि जनवरी में कारों के ऑर्डर दोगुने उत्‍पादन के थे, जिससे वाहन निर्माता को मॉडल Y SUV के लिए कीमत में थोड़ी वृद्धि करनी पड़ी. मस्क, जोकि हाल के वर्षों में टेस्ला के लिए अपने स्वयं के महत्वाकांक्षी बिक्री लक्ष्यों से चूक गए थे. उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2023 में डिलीवरी 2 मिलियन वाहनों को प्रभावित कर सकती है, बशर्ते किसी तरह की बाहरी परेशानी का सामना न करना पड़े.

कंपनी को अपने पुराने मॉडल पर है भरोसा

ईलॉन मस्‍क ने कहा कि कंपनी पुराने उत्पादों पर भरोसा कर रही है और वो अगले साल नये इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक, साइबरट्रक का अगले साल तक बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू नहीं करेगा. नवंबर में मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इस साल के अंत तक अत्यधिक अपेक्षित मॉडल का उत्पादन बड़ी मात्रा में नहीं किया जाएगा. टेस्ला मार्च में अपने निवेशक दिवस पर अगली पीढ़ी की गाड़ियों की प्‍लानिंग का विस्तार कर सकता है. टेस्ला ने कहा कि इसका ऑटोमोटिव कारों का प्रॉफिट मार्जिन जो तिमाही के नतीजों के अनुसार दो साल के 25.9% के निचले स्तर तक गिर गया है वो 20% तक सुधर सकता है. हालांकि कंपनी बैटरी उत्पादन और बर्लिन और टेक्सास में नई फैक्ट्रियों की लागत के साथ-साथ महंगे कच्चे माल, वस्तु, रसद और वारंटी लागत से वाकिफ है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago