✕

होम / ऑटोमोबाइल / एक-दो नहीं सीधे 12 लाख रुपए तक महंगी हुईं इस कंपनी की कारें  

एक-दो नहीं सीधे 12 लाख रुपए तक महंगी हुईं इस कंपनी की कारें  

लग्जरी कार ब्रैंड मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी कारों की कीमत में 2 से 12 लाख तक का इजाफा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप लग्जरी कारों के शौकीन हैं और मर्सिडीज आपका फेवरेट ब्रैंड है, तो फिर ये खबर आपके लिए है. मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी कारों की कीमतों को 2 से 12 लाख रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है. कारों पर नई कीमतें 1 एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी. यानी एक अप्रैल से आपको मर्सिडीज की कार खरीदने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. बता दें कि तीन महीनों में यह दूसरा मौका है जब कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाई हैं.

इस वजह से बढ़ाए दाम 
इससे पहले जनवरी में मर्सिडीज कारों की कीमतों में 5% की बढ़ोतरी की गई थी. मीडिया रिपोर्ट्स में मर्सिडीज बेंज इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO संतोष अय्यर के हवाले से बताया गया है कि पिछले कुछ महीनों में यूरो की तुलना में रुपया कमजोर हुआ है. अक्टूबर में एक यूरो लगभग 78-79 रुपए का था, जो अब 87 रुपए का हो गया है, जिसके चलते कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए कारों की कीमत में इजाफे का फैसला लिया गया है. 

अब इतनी होगी कीमत
मर्सिडीज-बेंज की A-क्लास लिमोसिन और GLA की कीमतों में 2-2 लाख की बढ़ोतरी की गई है. जबकि C-क्लास, E-क्लास और S-क्लास की कीमतों में 2.5 लाख, 3.5 लाख और 6 लाख रुपए का इजाफा हुआ है. इसी तरह, GLE 300d 4Matic और GLE 400d 4Matic के दाम क्रमशः 2 लाख और 3 लाख रुपए बढ़ गए हैं. जबकि GLS क्लॉस में सीधे 10 लाख रुपए कंपनी ने बढ़ा दिए हैं. वहीं, Maybach S580 की कीमत 12 लाख की बढ़ोत्तरी के बाद अब 2.69 करोड़ रुपए से शुरू होगी. EQS 580 के लिए भी अब 4 लाख ज्यादा देने होंगे. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.59 करोड़ रुपए हो गई है.

10 नए मॉडल होंगे लॉन्च
मर्सिडीज भारतीय बाजार में 10 नए मॉडलों को पेश करने की तैयारी कर रही है. हाल ही में कंपनी ने यह घोषणा की थी. भारत के लग्जरी कारों के बाजार पर Mercedes-Benz ने अच्छी पकड़ बना की है. पिछले साल यानी 2022 में कंपनी की बिक्री में करीब 41% के इजाफा हुआ था. उसने इस दौरान 15822 यूनिट बेची थीं, जो कंपनी का भारत में अब तक सबसे शानदार रिकॉर्ड है. यही वजह है कि Mercedes भारत में कम से कम 10 नए मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.     

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago