✕

होम / ऑटोमोबाइल / ब्लैक कलर के दीवानों को मारुति ने दिया तोहफा, इन कारों में जल्द मिलेगा ऑप्शन

ब्लैक कलर के दीवानों को मारुति ने दिया तोहफा, इन कारों में जल्द मिलेगा ऑप्शन

मारुति सुजुकी नेक्सा ने नई ब्लैक एडिशन रेंज का ऐलान किया है. इसके तहत 5 गाड़ियों को ब्लैक शेड में पेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कारों में काला कलर पसंद करने वालों की भी कमी नहीं है. ऐसे ही लोगों के लिए मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) से खुशखबरी आई है. दरअसल, कंपनी भारतीय मार्केट में अपने 40 साल पूरे कर चुकी है. इस मौके पर कंपनी के प्रीमियम रिटेल नेटवर्क नेक्सा (NEXA) ने नई ब्लैक एडिशन रेंज का ऐलान किया है. नेक्सा पोर्टफोलियो के तहत आने वाली कुछ कारों को जल्द ही नए पर्ल मिडनाइट ब्लैक शेड में पेश किया जाएगा.

इनमें मिलेगा ऑप्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिन कारों को Pearl Midnight Black Shade के साथ बाजार में पेश किया जाएगा, उनमें ग्रैंड विटारा (Grad Vitara) के साथ इग्निस (Ignis), बलेनो (Baleno), सिआज (Ciaz) और XL6 शामिल हैं. बता दें कि Grad Vitara को काफी अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है. इस गाडी से मारुति ने पहली बार सनरूफ उपलब्ध कराने की शुरुआत की है. इससे पहले कंपनी सेफ्टी का हवाला देकर सनरूफ से बचती आ रही थी.   

यूनिक और एक्सक्लूसिव
कंपनी की तरफ से गया है कि नेक्सा पोर्टफोलियो की ये गाड़ियां प्रीमियम मेटैलिक ब्लक कलर से बिल्कुल यूनिक और एक्सक्लूसिव हो जाएंगी. Ignis के Zeta और Alpha वैरिएंट्स में ब्लैक एडिशन मिल जाएगा. इसके अलावा Ciaz के सभी वैरिएंट्स, XL6 के Alpha और Alpha+, Grand Vitara के Zeta, Zeta+, Alpha और Alpha+ वैरिएंट्स में ब्लैक कलर का ऑप्शन कंपनी देने जा रही है.

जेब पर नहीं पड़ेगा असर
खास बात यह है कि ब्लैक एडिशन रेंज के लिए कोई अतिरिक्त कीमत नहीं चुकानी होगी. एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी का हवाले से बताया गया है कि ब्लैक एडिशन की कारों की कीमत वहीं होगी, जो अन्य कलर की कारों की है. यानी इसका कारों की कीमत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नेक्सा ब्लैक एडिशन के साथ-साथ Nexa ने अपने ग्राहकों के लिए लिमिटेड एडिशन एक्सेसरी पैकेज का भी ऐलान किया है, जिसे सभी नेक्सा डीलरशिप पर विशेष छूट के साथ पाया जा सकता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

8 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago