✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti की ये सबसे पसंदीदा कार अब नहीं आ रही 'पसंद', इतनी गिर गई सेल 

Maruti की ये सबसे पसंदीदा कार अब नहीं आ रही 'पसंद', इतनी गिर गई सेल 

मारुति सुजुकी की Alto की जनवरी में अच्छी खासी सेल हुई थी, लेकिन फिर उसके बाद ये आंकड़ा गिरता गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बाजार पर इतनी मजबूत पकड़ है कि बाकी कंपनियां तमाम प्रयासों के बावजूद उससे आगे नहीं निकल पाई हैं. सबसे ज्यादा बिकने वालीं टॉप-10 कारों में मारुति की सबसे ज्यादा कारें होती हैं. कंपनी ने लगभग हर सेगमेंट के ग्राहकों को अपना दीवाना बनाया हुआ है, लेकिन उसकी एक कार को लेकर अब आकर्षण घटा है. इस कार की बिक्री में इस साल जनवरी के मुकाबले मार्च में काफी गिरावट दर्ज की गई है. 

ये कार रही टॉप पर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च-2023 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही. इसकी कुल 17,559 यूनिट्स बिकी हैं. दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagonr) और तीसरे पर ब्रेजा (Brezza) रही. जबकि कभी टॉप लिस्ट में शुमार रही Maruti Suzuki Alto की बिक्री में अचानक गिरावट देखने को मिली. ऑल्टो टॉप कारों की लिस्ट में मार्च महीने में लुढ़ककर 14वें पायदान पर पहुंच गई है.

इस तरह गिरी सेल
Maruti Alto जनवरी 2023 में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी. इसके बाद फरवरी 2023 में भी ऑल्टो की 18 हजार से ज्यादा यूनिट्स बिकीं, लेकिन मार्च महीने में यह आंकड़ा एकदम से घट गया. इस दौरान, मारुति ऑल्टो की सिर्फ 9,139 यूनिट्स बिकीं. दरअसल, इसकी एक वजह कंपनी द्वारा Maruti Alto 800 का प्रोडक्शन बंद करने का फैसला भी है. मारुति ने BS6 फेज 2 के नए नॉर्म्स के चलते Alto 800 को बंद कर दिया है. अब Maruti Alto K10 कंपनी की नई एंट्री लेवल हैचबैक बन गई है. 

K10 का ही होगा प्रोडक्शन
अभी तक मारुति सुजुकी ऑल्टो दो मॉडल्स यानी Maruti Alto 800 और Maruti Alto K10 में आती थी, लेकिन अब केवल Alto K10 का ही प्रोडक्शन किया जायेगा. Alto 800 की केवल वहीं यूनिट्स बेची जा रही हैं जो स्टॉक में बची हैं. मारुति ऑल्टो 800 की कीमत 3.54 लाख रुपए से शुरू होती है और 5.13 लाख तक जाती है. इसमें 800 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 48PS और 69Nm जनरेट करता है. इसी तरह मारुति ऑल्टो K10 की कीमत 3.99 लाख से लेकर 5.96 लाख रुपए तक जाती है. इसमें 1000cc का इंजन है, जो 67PS और 89Nm जनरेट करता है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago