✕

होम / ऑटोमोबाइल / Lexus भारत में लेकर आ रहा है ये लग्जरी मिनीवैन, फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश!

Lexus भारत में लेकर आ रहा है ये लग्जरी मिनीवैन, फीचर्स उड़ा देंगे आपके होश!

हालांकि LM का टॉप वैरिएंट एक 4 सीटर वर्जन होगा लेकिन उपभोक्ता इस लग्जरी मिनीवैन को 6 या 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में भी खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लेक्सस (Lexus) ने शंघाई ऑटो शो 2023 में अपनी लग्जरी मिनीवैन LM की दूसरी जनरेशन से पर्दा उठा दिया है. इस लग्जरी मिनीवैन को भारत और चीन समेत कुल 60 देशों की मार्केटों में उतारा जाएगा. इस साल की शुरुआत में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो 2023 में लेक्सस ने भारत में लग्जरी मिनीवैन LM के पहली जनरेशन मॉडल को पेश किया था. 

लेक्सस LM में होंगे ये फीचर्स
हालांकि LM का टॉप वैरिएंट एक 4 सीटर वर्जन होगा लेकिन उपभोक्ता इस लग्जरी मिनीवैन को  6 या 7 सीटर कॉन्फिगरेशन में भी खरीद सकते हैं. लेक्सस की लग्जरी मिनीवैन LM की दूसरी जनरेशन के मॉडल की लम्बाई 5,125 मिलिमीटर, चौड़ाई 1,890 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,955 मिलीमीटर है. LM के 4 सीटर टॉप वैरिएंट में आपको 48 इंच की इन्फोटेन्मेंट स्क्रीन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सीटें भी मिलती हैं. इस कार के अन्य प्रमुख फीचर्स में रियर क्लाइमेट कंट्रोल, एयर कंडीशनिंग सिस्टम, लेक्सस का नया LM प्री-क्रैश सेफ्टी, डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर अलर्ट, प्रोएक्टिव ड्राइविंग असिस्ट और एबनोर्मल ड्राइवर रिसपॉन्स सिस्टम जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं. 

कितना पावरफुल होगा LM का इंजन?
वैसे तो लेक्सस ने अभी तक LM की दूसरी जनरेशन के इंजन का खुलासा नहीं किया है लेकिन यह जरूर बता दिया है कि कार को 2.4 लीटर के इन-लाइन चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन या फिर 2.5 लीटर के चार सिलेंडर हाइब्रिड मोटर वाले इंजन के साथ पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि इस कार को भारतीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जायेगा. 
 

यह भी पढ़ें:  Multibagger ने दिया 950% का जबरदस्त रिटर्न, 14,000 को बनाया 1.5 लाख रुपये!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago