✕

होम / ऑटोमोबाइल / अपने इस कदम से मार्केट में Tata Nexon की हिस्सेदारी कम करेगी Kia!

अपने इस कदम से मार्केट में Tata Nexon की हिस्सेदारी कम करेगी Kia!

Tata Motors की Nexon EV ने अपनी शानदार परफॉरमेंस और दमदार फीचर्स के दम पर अपनी जगह मार्केट में बना रखी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) की तरफ इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें कि किआ की तरफ से घोषणा की गई थी कि 2025 तक वह अपनी मेक इन इंडिया इलेक्ट्रिक कार लेकर आएगी और इसके साथ ही किआ ने यह भी बताया है कि इस कार की कीमत टाटा मोटर्स की नेक्सॉन EV (Nexon EV) के आस पास ही होगी. 

Kia की घोषणा से मची हलचल
किआ (Kia) ने हाल ही में अपनी कार सोनेट के फेसलिफ्ट (Sonet Facelift) वर्जन से पर्दा उठाया है. इस कार्यक्रम के दौरान ही कंपनी ने यह जानकारी दी है और कंपनी द्वारा कार की कीमत के बारे में दिए गए बयान के बाद से मार्केट में काफी हलचल नजर आ रही है. दरअसल टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नेक्सॉन EV (Nexon EV) ने अपनी शानदार परफॉरमेंस और दमदार फीचर्स के दम पर अपनी जगह मार्केट में बना रखी है, लेकिन Kia अगर इसी कीमत पर अपनी EV लेकर आती है तो ऐसे में यह देखना होगा कि क्या नेक्सऑन अपनी जगह बरकरार रख पाती है या फिर नहीं?

हर साल बेचनी हैं 10,000 कारें
किआ इंडिया (Kia India) के चीफ सेल्स और बिजनेस ऑफिसर मुंग सिक सोन (Mung Sik Sohn) ने भी इस विषय पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि भारतीय मार्केट के लिए बनाई जा रही इस विशेष कार की कीमत टाटा नेक्सऑन की कीमत से थोड़ी ज्यादा भी हो सकती है. इस बारे में बात करते हुए मुंग सिक सोन ने कहा कि क्योंकि यह कार सिर्फ भारतीय मार्केट के लिए होगा तो ये एक ऐसी EV कार होगी, जिसे आप कहीं और नहीं देखें. हालांकि में कार की कीमत के बारे में नहीं बता सकता लेकिन एक बार चार्ज होने पर यह कार टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) से ज्यादा चलेगी और यह एक मास मार्केट EV होगी और हम हर साल इसकी 10,000 यूनिट्स बेचेंगे. 

कीमत कम, रेंज ज्यादा
आपको बता दें कि भारतीय मार्केट में नेक्सॉन की कीमत 14.74 लाख रुपए से 14.94 लाख के बीच है और यह कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार भी है. एक बार चार्ज करने पर टाटा नेक्सॉन 325-465 किलोमीटर जितना चलती है. इसके लॉन्च होने के बाद से कंपनी अब तक इस कार की 50,000 यूनिट्स बेच चुकी है. कार की रेंज के बारे में बात करते हुए सोन ने कहा कि मैं अभी इस बारे में निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कह सकता क्योंकि कार अभी भी डेवेलप की जा रही है, हां लेकिन यह जरूर कह सकता हूं कि इसकी रेंज टाटा नेक्सॉन से ज्यादा होगी.

यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से जूझ रहे Shreyas Talpade के बारे में कितना जानते हैं आप?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago