✕

होम / ऑटोमोबाइल / Jeep India ने लॉन्च किए Meridian के दो स्पेशल एडिशन, जानें कितनी है कीमत

Jeep India ने लॉन्च किए Meridian के दो स्पेशल एडिशन, जानें कितनी है कीमत

जीप मेरिडियन स्पेशल एडिशन की कीमत 32.95 लाख रुपए से शुरू होती है. कंपनी तुरंत ही उसकी डिलीवरी भी उपलब्ध करा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जीप इंडिया (Jeep India) ने जीप मेरिडियन के दो नए स्पेशल एडिशन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने अपनी थ्री रो एसयूवी मेरिडियन को पहले से बेहतर अंदाज में पेश किया है. स्पेशल एडिशन के नाम जीप मेरिडियन X और जीप मेरिडियन अपलैंड रखे गए हैं. बता दें कि Jeep फुल साइज SUV सेगमेंट में टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर सहित अन्य SUVs को कड़ी टक्कर दे रही है. Jeep की गाड़ियों को चाहने वालों की अपनी एक अलग क्लास है. 

जानें क्या है खास
अर्बन फोकस्ड जीप मेरिडियन X को उन ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो कुछ अलग चाहते हैं. इस SUV में स्टाइलिश बॉडी कलर लोअर, ग्रे रूफ और ग्रे पॉकेट के साथ एलॉय व्हील मिलते हैं. इसके अलावा, मेरिडियन X में साइड मोल्डिंग, पडल लैंप्स जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन और एंबिएंट लाइटिंग जैसे इंटीरियर मॉडिफिकेशन भी नजर आते हैं. जबकि, जीप मेरिडियन अपलैंड को खासतौर पर ऐसे लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अपने जुनून को फॉलो करना चाहते हैं. इसमें स्प्लैश गार्ड्स, बूट ऑर्गनाइजर, प्रीमियम फुटस्टेप्स, सनशेड्स, स्पेशल केबिन, कार्गो मैट्स और टायर इन्फ्लेटर के अलावा हुड डेकल और रूफ कैरियर जैसे बाहरी मॉडिफिकेशन शामिल हैं. 

स्पीड में भी दमदार 
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इन दोनों वेरिएंट खरीदने वालों को बिक्री मूल्य के 50% पर रियर एंटरटेनमेंट पैकेज दिया जा रहा है. जीप मेरिडियन स्पेशल एडिशन की कीमत 32.95 लाख रुपए से शुरू होती है. कंपनी तुरंत ही उसकी डिलीवरी भी उपलब्ध करा रही है. इस मौके पर जीप इंडिया के प्रमुख निपुण जे महाजन ने कहा कि हम जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन को लेकर बेहद उत्साहित हैं. हम नए स्पेशल एडिशन के साथ जीप मेरिडियन को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रहे हैं, जिसमें एक खास लुक के साथ ऑफ-रोड ट्रेल्स भी दिखाई देंगे. जीप मेरिडियन एसयूवी पावर और फीचर्स के साथ ही स्पीड के मामले में भी जबरदस्त है. यह महज 10.8 सेकंड में 0-100 Kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 198 kmph है.

महाजन ने बताया कि जीप मेरिडियन के स्पेशल एडिशन की बुकिंग अब जीप डीलरशिप और जीप इंडिया की वेबसाइट (jeep-india.com) पर शुरू कर दी गई है और इसकी कीमत रुपए 32.95 लाख से शुरू होती है. जीप मेरिडियन स्पेशल एडिशन की डिलीवरी अप्रैल 2023 के सेकंड हाफ से शुरू की जाएगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago