होम / ऑटोमोबाइल / भारत ने इस चीनी कंपनी के 1 अरब डॉलर के निवेश के प्रस्‍ताव को किया खारिज, ये रही वजह 

भारत ने इस चीनी कंपनी के 1 अरब डॉलर के निवेश के प्रस्‍ताव को किया खारिज, ये रही वजह 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी को भारत सरकार ने चीन से होने वाले निवेश में सुरक्षा संबंधी परेशानियों को ध्‍यान में रखते हुए ये बड़ा कदम उठाया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक ओर जहां भारत में अलग-अलग देशों की कई कंपनियां निवेश कर रही हैं और भारत सरकार उनका आगे बढ़कर स्‍वागत कर रही हैं वहीं दूसरी ओर अब सरकार की ओर से चीन की एक कंपनी को लेकर सख्‍त कदम उठाया गया है. सरकार की ओर से चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी BYD के 1 मिलियन डॉलर के निवेश के प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया गया है. ये कंपनी भारत के हैदराबाद में स्थित मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ साझेदारी कर 1 अरब डॉलर का कारखाना स्थापित करना चाह रही थी. लेकिन सरकार ने चीनी निवेश के साथ सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों को ध्‍यान में रखते हुए इस प्रस्‍ताव को खारिज कर दिया है. 

स्‍थाानीय कंपनी के साथ साझेदारी का दिया था प्रस्‍ताव 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, BYD ने एक स्थानीय कंपनी के साथ साझेदारी में भारत में इलेक्ट्रिक कारों और बैटरी बनाने के लिए 1 बिलियन डॉलर का निवेश प्रस्ताव भारत सरकार के सामने पेश किया था. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है. लेकिन इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के वाणिज्य विभाग, उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) ने निवेश प्रस्ताव पर अन्य विभागों से राय मांगी थी. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि कंपनी से बातचीत के दौरान भारत में चीनी निवेश के संबंध में सुरक्षा चिंताओं को सामने रखा गया है. 

क्‍या था कंपनी का प्‍लान 
मीडिया रिपोर्ट कहती है कि BYD कंपनी का प्‍लान था कि वो भारत में हर साल 10 हजार से 15 हजार तक इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण करती. BYD इससे पहले भारत में अपनी दो कारों को पेश कर चुकी है. इसके अलावा ये कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक बसों के लिए MEIL की सहायक कंपनी ओलेक्‍ट्रा ग्रीनटेक को टेक्निकल सहायता दे रहा है. ओलेक्‍ट्रा को 2000 बसों का ऑर्डर मिला है, जिसकी कीमत 3500 करोड़ रुपये तक हो सकती है. कंपनी को अपना ये ऑर्डर अगले 1 साल में पूरा करना है. 

भारत ने कानून में किया है बदलाव 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत ने उन देशों के लिए सरकार की मंजूरी को अनिवार्य कर दिया है जिनकी सीमा उससे मिलती है. गृह सचिव की समिति ऐसे मामलों पर अपना आखिरी निर्णय लेती है. इसका मतलब ये है कि चीन, पाकिस्‍तान, श्रीलंका, बांग्‍लादेश, म्‍यांमार नेपाल, भूटान जैसे देशों से अगर कोई निवेश आता है तो उसको ये समिति अपनी मंजूरी देगी तभी कंपनी निवेश कर पाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

चार साल में सबसे धीमी रफ्तार से बढ़ा सर्विस सेक्टर, जुलाई में HSBC सर्विसेज PMI गिरकर 53.3 पर आया

सर्वे के अनुसार, ग्राहकों की मांग कमजोर पड़ने, नए पूछताछ (Enquiries) घटने और बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण सर्विस सेक्टर की कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार में तेज गिरावट आई.

2 hours ago

तमिलनाडु बजट 2026: रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, बिजली ढांचे को मजबूत करने पर बड़ा फोकस

सरकार का कहना है कि इन निवेशों से राज्य में बिजली आपूर्ति अधिक विश्वसनीय होगी, नवीकरणीय ऊर्जा का बेहतर एकीकरण होगा और भविष्य की बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी.

2 hours ago

RBI के फैसले पर विशेषज्ञ बोले- अर्थव्यवस्था मजबूत, रियल एस्टेट-इंफ्रा को मिलेगा सहारा

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह फैसला उम्मीद के अनुरूप है, जबकि रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रतिनिधियों ने इसे निवेश, मांग और विकास के लिहाज से सकारात्मक बताया है.

5 hours ago

जून तिमाही में एयरटेल की दमदार कमाई, मुनाफा ₹8,167 करोड़ पहुंचा, आय ने तोड़े अनुमान

कंपनी की कुल आय पहली बार 58,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई, जो बाजार के अनुमान से बेहतर रही.

3 hours ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

4 hours ago