✕

होम / ऑटोमोबाइल / 2024 में EV की सेल में देखने को मिल सकती है इतनी ग्रोथ, हो सकता है इतना इजाफा 

2024 में EV की सेल में देखने को मिल सकती है इतनी ग्रोथ, हो सकता है इतना इजाफा 

ईवी की सेल में 2023-24 में भी बड़ी ग्रोथ देखने को मिली है. इस बढ़ी हुई ग्रोथ में सरकार की ओर से जारी की गई सब्सिडी और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का अहम योगदान है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में वैकल्पिक ईंधन के साधनों के बढ़ते प्रभाव के बीच देश में ईवी वाहनों की सेल में जबरदस्‍त इजाफा होने की उम्‍मीद है. काउंटरपार्ट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार EV वाहनों की सेल 2024 में एक नया रिकॉर्ड बना सकती है. 2024 में ईवी वाहनों की ग्रोथ में 41 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिल सकता है. देश में ईवी वाहनों की सेल 1.66 करोड़ तक पहुंच सकती है. 

इस ग्रोथ के पीछे ये है वजह
रिपोर्ट के अनुसार, इस ग्रोथ के बढ़ने में केन्‍द्र सरकारों के द्वारा मिल रही सब्सिडी और देश में बन रहे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का अहम योगदान है. ये फैक्‍टर इस साल ईवी की ग्रोथ को 66 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं. 2024 में ईवी सेक्‍टर कुल पीवी बाजार का 4 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्‍मीद है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि आने वाले 5 सालों में ईवी का बाजार भारत के कुल वाहन बाजार का एक तिहाई तक हो जाएगा. वहीं सरकार ने EMPS (Electric Mobility Promotion Scheme 2024) स्‍कीम के तहत HERO, TVS, BAJAJ AUTO, OLA ELECTRIC MOBILITY और Kinetic Green जैसी कंपनियों को 2 व्‍हीलर और 3 व्‍हीलर बेचने की अनुमति दे दी है. 

2023-24 में ऐसे रहे हैं नतीजे? 
2023-24 में अगर ईवी की सेल के आंकड़ों पर नजर डालें तो वो भी बेहतरीन रहे हैं. इस साल में 41 प्रतिशत की ग्रोथ देखने को मिली है. इस साल में देश में 1.66 मिलियन ईवी की सेल हुई है. अकेले अगर मार्च के महीने की सेल पर नजर डालें तो 1 लाख 97 हजार वाहनों की बिक्री हुई है. इस सेल में केन्‍द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही फेम 2 स्‍कीम भी शामिल है. हालांकि केन्‍द्र सरकार ने इलेक्ट्रिक प्रमोशन स्‍कीम के तहत 2 व्‍हीलर और तीन पहिया वाहनों की सेल बढ़ाने के लिए 500 करोड़ रुपये का आवंटन किया है. ये स्‍कीम इस साल अप्रैल से लेकर जुलाई लास्‍ट तक के लिए वैध है. 

क्‍या बोले रिसर्च एजेंसी के वाइस प्रेसीडेंट? 
इस पूरी रिसर्च पर कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट नेल शाह ने कहा कि हम देख रहे हैं कि इस सेक्‍टर में काम करने वाली कंपनियां सिर्फ खपत पर नजर बनाए हुए हैं बल्कि वो रिसर्च एंड डेवलपमेंट को लेकर भी तेजी से काम कर रहे हैं. उनका ध्‍यान भारत के बाजार से निर्यात करने का भी है. उन्‍होंने ये भी कहा कि आज भारत के बाजार को देखते हुए क्‍वॉलकॉम और मीडिया टेक जैसी कंपनियां डिजाइन कर रही हैं और ब्‍लैकबेरी सेफ्टी एंड सिक्‍योरिटी सॉफ्टवेयर  मुहैया करा रही हैं. 

ये भी पढ़ें: खत्म नहीं हो रहे हैं Byju’s के बुरे दिन, अब इस फैसले से कंपनी को लगा एक और झटका
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago