✕

होम / ऑटोमोबाइल / हुंडई ने अपनी पॉप्यूलर SUV क्रेटा का नाइट एडिशन किया लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत?

हुंडई ने अपनी पॉप्यूलर SUV क्रेटा का नाइट एडिशन किया लॉन्च, जानिए कितनी है इसकी कीमत?

त्यौहार का सीजन शुरू हेते ही हुंडई (Hyundai) ने अपनी कई बदलावों के साथ नई और स्टाइलिश क्रेटा नाइट एडिशन लॉन्च किया है. ये नया एडिशन इस साल की शुरुआत में आई क्रेटा फेसलिफ्ट पर बेस्ड है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, हुंडई (Hyundai) ने इस त्यौहार की सीजन में क्रेटा का नया एडिशन लॉन्च कर दिया है, जोकि बेहद स्टाइलिश है. बता दें, क्रेटा हुंडई की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इतना ही नहीं, ये SUV सेगमेंट में भी सबसे पॉपुलर भी है. ऐसे में कंपनी इस SUV में लगातार अपडेट करती रहती है. तो चलिए जानते हैं इस एसयूवी की कीमत क्या है और कंपनी ने इसमें क्या खास बदलाव किए हैं? 

कंपनी ने क्रेटा नाइट एडिशन में किए 21 बदलाव 
हुंडई की क्रेटा का नाइट एडिशन यह इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुई क्रेटा फेसलिफ्ट पर बेस्ड है. क्रेटा नाइट एडिशन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में 21 कॉस्मेटिक चेंजेस के साथ ब्लैक पेंट स्कीम दी गई है. कंपनी को उम्मीद है कि इस एडिशन के आने से फेस्टिव सीजन में इसकी डिमांड बढ़ेगी.

हुंडई क्रेटा नाइट एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
क्रेटा के नाइट एडिशन में ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, मैट ब्लैक हुंडई लोगो, रेड ब्रेक कैलिपर्स के साथ 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील और स्पेशल नाइट लोगो दिया है. इसके अलावा ब्लैक एक्सेंट में स्किड प्लेट, रूफ रेल्स, ORVMs और स्पॉइलर भी शामिल है. केबिन में ब्रास कलर इन्सर्ट, ब्रास कलर की पाइपिंग और सिलाई के साथ ब्लैक लेदर की सीट अपहोल्स्ट्ररी, स्पोर्टी मेटल पैडल, स्टीयरिंग व्हील और गियर बूट को ब्रास स्टेचिंग के साथ लेदर में कवर किया है. इन तमाम अपडेट्स से ये कार बेहद लग्जरी बन गई है.

इंजन में हुआ है ये बदलाव
इस नई क्रेटा को 1.5-लीटर MPi पेट्रोल और 1.5-लीटर U2 CRDi डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया है. ट्रांसमिशन के लिए इसे 6-स्पीड मैनुअल, IVT और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. यह एडिशन क्रेटा के S(O) और SX(O) वैरिएंट में उपलब्ध होगा. 

इतनी होगी कीमत
हुंडई की नई क्रेटा नाइट एडिशन की कीमत 14.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 20.15 लाख रुपये तक है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला टाटा हैरियर डार्क एडिशन, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा ब्लैक एडिशन, MG हेक्टर ब्लैकस्टॉर्म से होगा. बता दें, अगस्त की सेल्स रिपोर्ट में क्रेटा नंबर-1 पोजीशन से हटकर नंबर 3 पर पहुंच गई है. दरअसल, पिछले महीने टॉप-10 कारों की लिस्ट में मारुति ब्रेजा ने टॉप किया. अगस्त में क्रेटा की 16,762 यूनिट बिकीं. क्रेटा के बाद वेन्यू की 9,085 यूनिट और एक्सटर की 6,632 यूनिट बिकीं.

इसे भी पढ़ें-महिलाओं को मिलेगा अधिक रोजगार! RBI ने बैंकों को दिए ये निर्देश...
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago