✕

होम / ऑटोमोबाइल / Hyundai और Kia की EV कारों में धड़केगा भारतीय 'दिल', इस दिग्गज कंपनी से किया करार

Hyundai और Kia की EV कारों में धड़केगा भारतीय 'दिल', इस दिग्गज कंपनी से किया करार

बैटरी को इलेक्ट्रिक कारों का दिल कहा जाता है. अब हुंडई और किआ ने अपने इस दिल के लिए एक्साइड से करार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत के कार बाजार में दक्षिण कोरियाई कंपनियों ने अच्छी-खासी पकड़ बना ली है. हुंडई और किआ (Hyundai & Kia) की कारों को भारत में काफी प्यार मिला है. खासकर किआ ने पिछले कुछ वक्त में अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है. Kia Seltos भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा SUV बन गई है. इसी तरह Kia Sonet भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रही है. अब Hyundai और Kia ने अपनी कारों में मेड इन इंडिया बैटरी के लिए एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) से हाथ मिलाया है. 

सबसे आगे हो जाएगी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुंडई और किआ ने कोलकाता की एक्साइड इंडस्ट्रीज की सहायक इकाई एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस से पार्टनरशिप की है. इसके तहत भारत में इले​क्ट्रिक वाहनों (ईवी) के लिए बैटरी यहीं बनाई जाएंगी. दरअसल, भारत में अपनी EV योजना को परवान चढ़ाने के लिए इन दक्षिण कोरियाई कंपनियों का लक्ष्य EV बैटरी भी यहीं बनाना है. कंपनी कका फोकस खासतौर पर ली​थियम-आयन फॉस्फेट सेल पर रहेगा. हुंडई मोटर ने एक बयान में कहा कि इस कदम के साथ ही कंपनी अपने EV व्हीकल्स में भारत में बनी बैटरियां लगाने के मामले में सबसे आगे होगी.

खबर आम होते ही चढ़े शेयर
Hyundai मोटर और Kia की शोध एवं विकास इकाई के प्रमुख ह्युई वोल यांग (Heui Won Yang) का कहना है कि भारत EV वाहनों के लिए प्रमुख बाजार है. स्थानीय स्तर पर बैटरी बनाकर कंपनी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल कर पाएगी. उन्होंने कहा कि एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ पार्टनरशिप से हुंडई और किआ अपने इलेक्ट्रिक वाहनों में भारत में बनी बैटरियां लगाने के मामले में दूसरों से आगे निकल जाएगी. उधर, इस साझेदारी की खबर सामने आते ही एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयरों में उछाल देखने को मिला है. मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे के आसपास कंपनी का शेयर 2.19% की बढ़त के साथ 385.40 रुपए पर ट्रेड का रहा था.

75 सालों से है कारोबार में
एक्साइड इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसकी सहायक इकाई एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस ने हुंडई मोटर कंपनी तथा किआ कॉरपोरेशन के साथ भारत के ईवी बाजार में रणनीतिक सहयोग के लिए एक करार किया है. इसके तहत हुंडई मोटर के भारतीय बाजार के लिए तैयार इले​क्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी सेल का निर्माण, उत्पादन और आपूर्ति की जाएगी. मालूम हो कि एक्साइड इंडस्ट्रीज ने लीथियम आयन कारोबार में उतरने के लिए 2022 में एक्साइड एनर्जी सॉल्यूशंस की नींव रखी थी. लेड एसिड बैटरी बनाने में एक्साइड लीडिंग कंपनी है और 75 साल से इस कारोबार में है.

कई कंपनियों ने लगाया दांव
पिछले साल अगस्त में Exide ने कहा था कि वो बेंगलुरु में ली​थियम आयन सेल बनाने के लिए कारखाना स्थापित कर रही है और वित्त वर्ष 2025 में उत्पादन शुरू हो जाएगा. देश में ली​थियम आयन बैटरी क्षेत्र में कई कंपनियों ने दांव लगाया है. टाटा ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली यूनिट एग्रटास एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस गुजरात के साणंद में 13000 करोड़ रुपए के निवेश से सालाना 20 जीडब्ल्यूएच उत्पादन क्षमता वाली ​ली​थियम आयन बैटरी फैक्ट्री लगा रही है. इसी तरह, JSW ग्रुप ने ओडिशा सरकार के साथ EV और 50 जीडब्ल्यूएच क्षमता वाली बैटरी यूनिट लगाने के लिए करार किया है. इस पर लगभग 40,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा.

Hyundai और Kia का कनेक्शन
इस खबर में Hyundai मोटर और Kia की शोध एवं विकास इकाई के प्रमुख ह्युई वोल यांग के बयान का भी जिक्र है. जिससे एक सवाल यह उत्पन्न होता है कि क्या Hyundai और Kia एक ही कंपनी है? इसका जवाब है नहीं. हालांकि, अलग-अलग कंपनी होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे से कनेक्टेड हैं. किआ और हुंडई टेक्नोलॉजी तो शेयर करती ही हैं, साथ ही इनके प्लेटफॉर्म, इंजन और गियरबॉक्स भी लगभग एक जैसे होते हैं. दरअसल, दोनों की एक दूसरे में हिस्सेदारी है. पहले किआ मोटर्स में हुंडई की हिस्सेदारी 51% थी, लेकिन अब यह 33.88% है. इसी तरह, हुंडई मोटर्स की कुछ सहायक कंपनियों में किआ की 5-45 फीसदी तक हिस्सेदारी है. 1988 में जब Kia वित्तीय संकट में फंस गई थी, तब Hyundai ने इसमें हिस्सेदारी खरीदी थी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago