होम / ऑटोमोबाइल / 2024 से भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी Tesla की इलेक्ट्रिक कारें, पूरा होने को है Musk का ख्वाब!

2024 से भारत की सड़कों पर दौड़ेंगी Tesla की इलेक्ट्रिक कारें, पूरा होने को है Musk का ख्वाब!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार अगले साल की शुरुआत तक टेस्ला को सभी जरूरी अप्रूवल दे सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि सबकुछ ठीक रहा, तो अगले साल से देश की सड़कों पर एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार टेस्ला (Tesla) दौड़ती नजर आएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार टेस्ला को मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए जनवरी 2024 तक सभी जरूरी अप्रूवल देने की तैयारी में है. बता दें कि एलन मस्क काफी समय से भारत में एंट्री की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार के साथ सहमति नहीं बन पाने की वजह से उनका सपना अब तक पूरा नहीं हो सका है. 

क्या है टेस्ला की योजना?
रिपोर्ट्स सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री ऑफिस में सोमवार को एक हाई लेवल मीटिंग हुई थी, जिसमें टेस्ला के निवेश प्रस्ताव सहित देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग के अगले चरण को लेकर चर्चा हुई. वैसे तो यह बैठक मुख्य रूप से सामान्य नीतिगत मामलों को लेकर थी, लेकिन जनवरी 2024 तक देश में टेस्ला के प्रस्तावित निवेश को अप्रूवल भी एक प्रमुख एजेंडा था. Musk की कंपनी टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कार के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम बनाना और बेचना चाहती है. कंपनी ने इसके लिए भी भारत को एक प्रपोजल दिया है.

PM से की थी मुलाकात
इसी साल जून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्यूयॉर्क में टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने मुलाकात की थी. इसके बाद 17 मई को टेस्ला के अधिकारियों ने भारत सरकार के अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी, जिसमें कंपनी ने भारत में इलेक्ट्रिक कार बनाने के लिए एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने की इच्छा जताई थी. इससे पहले मस्क भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के पक्ष में नहीं थे. वह चाहते थे कि वह पहले भारत में अपनी कारों की बिक्री करें, और रिस्पांस के आधार पर प्लांट स्थापित करने पर फैसला लें. लेकिन सरकार ने साफ कर दिया था कि बगैर भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाए उन्हें सभी सुविधाएं और छूट नहीं मिल सकती.

गडकरी ने कही थी ये बात 
हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा था कि यदि Elon Musk के नेतृत्व वाली टेस्ला चीन में निर्माण करके भारत में कारें बेचना चाहती है, तो रियायतें नहीं दी जाएंगी. गडकरी ने कहा था कि Tesla का भारत में स्वागत है, लेकिन तभी जब वो कारों को भारत में बनाती है. टेस्ला की भारत में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा था - हम भारत में टेस्ला का स्वागत करते हैं. भारत एक बड़ा बाजार है और यहां हर तरह के विक्रेता मौजूद हैं. यदि टेस्ला भारत में स्थानीय स्तर पर मैन्युफैक्चरिंग करती है, तो उसे छूट मिलेगी. लेकिन अगर कंपनी चीन में निर्माण करके भारत में अपनी कारें बेचना चाहती है, तो रियायतें नहीं दी जाएंगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

47 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

1 hour ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago