✕

होम / ऑटोमोबाइल / चलते-चलते बीच से टूट रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन, लोगों के बीच बढ़ रही है चिंता!

चलते-चलते बीच से टूट रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन, लोगों के बीच बढ़ रही है चिंता!

विवेक अग्रवाल का कहना है कि इस घटना के बाद से उन्हें स्कूटी चलाने में डर लगने लगा है और अगर हादसा हाईवे पर होता तो अनहोनी हो सकती थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत सरकार द्वारा इस वक्त देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बहुत ज्यादा बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन कुछ मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं जिनकी वजह से इन इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं. हाल ही में ऐसा एक मामला मेरठ से सामने आ रहा है जहां सड़क पर चलते-चलते ही इलेक्ट्रिक स्कूटी बीच से टूट गयी. इस घटना में स्कूटी चालक घायल नहीं हुआ है लेकिन पहले भी एक बार ऐसा हो चुका है और उस मामले में युवक को काफी चोटें आईं थीं. 

बीच सड़क पर टूट गयी स्कूटी?
एपेयर ग्रीव्स कंपनी दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली एक कंपनी है. जिस स्कूटी के साथ यह हादसा हुआ है वह इसी कंपनी की बतायी जा रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 24 मार्च को भी इसी कंपनी की स्कूटी के साथ ऐसा ही एक हादसा हुआ था जिसमें स्कूटी चालक घायल हो गया था. मेरठ में सिविल लाइंस क्षेत्र के विजय नगर निवासी विवेक अग्रवाल इस स्कूटी के मालिक हैं. विवेक ने बताया कि उनका टिफिन का काम है जिसकी देख-रेख उनका बेटा उत्सव करता है क्योंकि इस वक्त उनकी तबियत ठीक नहीं है. उत्सव इलेक्ट्रिक स्कूटी से पीएल शर्मा रोड से कचहरी की ओर जा रहा था और कचहरी पुल के पास पहुंचते ही स्कूटी बीच में टूट गई. स्पीड कम थी इसलिए उत्सव घायल होने से बच गए. 

क्यों टूट रही है स्कूटी? 
टूटी हुई स्कूटी लेकर विवेक और उनका बेटा पीएल शर्मा रोड पर स्थित शोरूम बंसल मोटर्स पर पहुंचे और शोरूम के मालिक अंकुर बंसल को घटना के बारे में जानकारी दी. अंकुर ने बताया कि स्कूटी की चेसिस टूट गयी है जिसे ठीक कर दिया जाएगा. स्कूटी के मालिक विवेक अग्रवाल का कहना है कि इस घटना के बाद से उन्हें स्कूटी चलाने में डर लगने लगा है और अगर यह हादसा हाईवे पर होता तो बहुत बड़ी अनहोनी हो सकती थी. चेसिस वह प्लेटफार्म होता है जिस पर किसी भी दोपहिया या चार पहिया गाड़ी की पूरी बॉडी तैयार की जाती है. इसीलिए चेसिस का मजबूत होना बहुत ही जरूरी होता है. कुछ ऑटोमोबाइल तकनीशियनों का मानना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी की चेसिस हल्की होती है जिसकी वजह से यह आसानी से टूट जाती है. 

पहले भी हुआ है हादसा
विवेक अग्रवाल के बेटे उत्सव ने बताया कि 28 अप्रैल 2022 को ही उन्होंने एपेयर ग्रीव्स की मैगनस मॉडल की स्कूटी 1 लाख रुपये देकर खरीदी थी. मेरठ के न्यू किशनपुरी क्षेत्र के निवासी धर्मेन्द्र ने साल 2022 में इसी कंपनी से स्कूटी खरीदी थी. 24 मार्च को वह रोहटा रोड पर जा रहे थे कि तभी उनकी स्कूटी बीच में से टूट गई थी. इस हादसे में धर्मेन्द्र घयाल हो गए थे. सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक वाहनों को दिए जा रहे बढ़ावे के बीच ऐसे मामलों के सामने आने से लोगों के बीच इन वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती ही जा रही है. 
 

यह भी पढ़ें: Siddharth Mohanty बने LIC के चेयरपर्सन, Adani और Hindenburg से है नाता?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago