✕

होम / ऑटोमोबाइल / पेट्रोल-डीजल के 'अच्छे दिनों' ने बढ़ाई इलेक्ट्रिक कारों की सेल, इतना आया उछाल 

पेट्रोल-डीजल के 'अच्छे दिनों' ने बढ़ाई इलेक्ट्रिक कारों की सेल, इतना आया उछाल 

इस साल मार्च में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं. टू-व्हीलर्स सेगमेंट में भी बिक्री में इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतें काफी समय से आसमान पर हैं. कुछ समय पहले जब कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख था, तब भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी नहीं की गई. हालांकि, अब इनमें बढ़ोत्तरी की आशंका जरूर जताई जा रही है. वहीं, पेट्रोल-डीजल के इन 'अच्छे दिनों' से परेशान होकर लोग अब इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. यही वजह है कि मार्च में EV की सेल में अच्छा-खासा उछाल आया है.   

इस तरह बढ़ी हिस्सेदारी 
एक रिपोर्ट बताती है कि इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में तेजी लगातार बनी हुई है. भले ही कुल बिक्री में इनका प्रतिशत अब भी सिर्फ 2.6% है, लेकिन मार्च 2022 के मुकाबले मार्च 2023 में दोगुनी EV बिकी हैं. यह आंकड़ा दर्शाता है कि लोग अब EV खरीदने पर जोर दे रहे हैं. पिछले साल मार्च में 3,718 इलेक्ट्रिक कारें बिकी थीं. इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 8,566 पहुंच गया है. 

टू-व्हीलर्स की सेल भी बढ़ी
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ने मार्च 2023 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं, इसमें कारों के साथ-साथ टू-व्हीलर्स के फिगर भी शामिल हैं. इस सेगमेंट में EV की घुसपैठ तेजी से बढ़ रही है. कहने का मतलब है कि टू-व्हीलर खरीदने वाले EV पर ज्यादा भरोसा जाता रहे हैं. मार्च 2022 में कुल टू-व्हीलर्स की बिक्री में EV की हिस्सेदारी 4.2% थी, जो इस साल मार्च में बढ़कर 5.9 प्रतिशत हो गई है.

Tata इसलिए पहली पसंद
पिछले साल मार्च में पूरे देश में 8,566 इलेक्ट्रिक कारें बिकी हैं. वैसे तो इस वक्त करीब 10 कंपनियों के पोर्टफोलियो में EV मौजूद हैं, लेकिन दबदबा टाटा मोटर्स का है. मार्च में बिकीं कुल 8,566 इलेक्ट्रिक कारों में से 7,137 अकेले टाटा मोटर्स की हैं. दूसरे नंबर पर MG मोटर्स रही, जिसने 454 EV बेचीं. चीनी कंपनी बीवाईडी ने 281 और महिंद्रा 237 इलेक्ट्रिक कारें ही बेच सकी.  

ओला इलेक्ट्रिक नंबर-1
EV के मामले में टाटा कई वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में न केवल सबसे ज्यादा EV हैं, बल्कि उसके पास टिएगो के रूप में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार भी मौजूद है. इसके अलावा, टाटा की बिल्ड क्वालिटी पर लोगों को ज्यादा भरोसा है. Nexon के EV वर्जन को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. वहीं, टू-व्हीलर्स की बात करें, 21,274 EV बेचकर ओला इलेक्ट्रिक नंबर-1 पोजिशन पर है. दूसरे नंबर पर TVS है जिसने 16,768 EV बेचे हैं. इसके बाद एथर एनर्जी (12,076 EV बेचे), एंपियर और हीरो इलेक्ट्रिक है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago