✕

होम / ऑटोमोबाइल / Tata और Uber के बीच हुई एक बड़ी डील, जानें क्या होगा फायदा?

Tata और Uber के बीच हुई एक बड़ी डील, जानें क्या होगा फायदा?

इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज पिछले कुछ वक्त में काफी बढ़ा है. कैब कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक कारों को अपने बेड़े में शामिल करने पर जोर दे रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) और कैब सर्विस देने वाली कंपनी उबर (Uber) के बीच एक बड़ी डील हुई है. दोनों ने इलेक्ट्रिक कारों की खरीद को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसे ग्रीन मोबिलिटी स्पेस का सबसे बड़ा सौदा बताया जा रहा है. डील के मुताबिक, टाटा मोटर्स 25000 इलेक्ट्रिक कार उबर को देगी और उबर इन कारों को अपनी प्रीमियम कैटेगरी की राइडिंग सर्विस में इस्तेमाल करेगी.

इन शहरों में दौड़ेंगी EV कैब
टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि वह उबर को 25,000 XPRES-T इलेक्ट्रिक वाहन यूनिट की आपूर्ति करेगी. टाटा और उबर ने ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि उबर अपनी प्रीमियम कैटेगरी की सर्विस में इलेक्ट्रिक सेडान का उपयोग करेगी. इलेक्ट्रिक फ्लीट को दिल्ली NCR, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद की सड़कों पर उतारा जाएगा. टाटा मोटर्स इस महीने से अलग-अलग फेज में उबर को कारों की डिलीवरी शुरू करेगी. उबर का कहना है कि इस समझौते से वह ग्रीन मोबिलिटी स्पेस में खुद को मजबूत कर सकेगी.

पर्यावरण के अनुकूल राइड
वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के MD शैलेश चंद्रा ने कहा कि देश में टिकाऊ गतिशीलता बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता के तहत हम भारत के प्रमुख राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म Uber के साथ साझेदारी करके खुश हैं. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक कारों की मदद से उबर अपने ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल राइड मुहैया करा पाएगी. साथ ही इससे हरित और स्वच्छ पर्सनल राइड-शेयरिंग प्लेटफॉर्म को अपनाने में भी तेजी आएगी.

दमदार बैटरी वाली XPRES-T  
बता दें कि जुलाई 2021 में टाटा मोटर्स ने विशेष रूप से फ्लीट के ग्राहकों के लिए 'XPRES' ब्रैंड लॉन्च किया था और XPRES-T EV नाम से पहला वाहन था. नई XPRES-T इलेक्ट्रिक सेडान दो रेंज ऑप्शन 315 किमी और 277 किमी के साथ आती है. इसमें 26 kWh और 25.5 kWh की हाई पॉवर बैटरी होती है, जिसे फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल करके 59 मिनट और 110 मिनट में 0-80 प्रतिशत से चार्ज किया जा सकता है. इसे सामान्य रूप से किसी भी 15A प्लग पॉइंट से चार्ज किया जा सकता है.

ओला भी कर रही है तैयारी
इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज पिछले कुछ वक्त में काफी बढ़ा है. कैब कंपनियां भी अब इलेक्ट्रिक कारों को अपने बेड़े में शामिल करने पर जोर दे रही हैं. ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने कुछ वक्त पहले कहा था कि उनकी कंपनी 10,000 कारों के साथ EV फ्लीट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक टैक्सी के अपने बेड़े के जरिए उबर और ब्लूस्मार्ट इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (BluSmart Electric Mobility) को टक्कर देना चाहती है. एक  रिपोर्ट के मुताबिक, उबर दिल्ली-NCR में ऐसे ही प्रोजेक्ट का ट्रायल कर रही है. जबकि ब्लूस्मार्ट का कारोबार फिलहाल गुरुग्राम और दिल्ली के कुछ हिस्सों के साथ-साथ ईस्ट एवं साउथ बेंगलुरु तक ही सीमित है.  

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago