होम / ऑटोमोबाइल / ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अब नहीं मिलेंगे Car Seat Belt Alarm Stopper

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अब नहीं मिलेंगे Car Seat Belt Alarm Stopper

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित 5 ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म से सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाली डिवाइस हटाने का आदेश दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कार में सफर के दौरान सीट बेल्ट (Car Seat Belt) पहनना कितना जरूरी है, ये बताने की जरूरत नहीं है. हर साल कई लोग सीट बेल्ट की अनदेखी के चलते जान गंवाते हैं. टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के पीछे भी सीट बेल्ट न लगाना एक वजह थी. हालांकि, इसके बावजूद सीट बेल्ट को तवज्जो न देने वालों की लंबी-चौड़ी फौज है. कुछ लोग तो सीट बेल्ट अलार्म ही हटा देते हैं, ताकि बीप-बीप की आवाज उनके चैन में खलल न डाले. कई ई-कॉमर्स कंपनियों के प्लेटफॉर्म पर भी कार सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाली डिवाइस मौजूद हैं, जो लोगों की इस सनक को बढ़ावा देती हैं. हालांकि, अब इस पर लगाम लगाने की कवायद तेज हो गई है.  

CCPA ने दिखाई सख्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित 5 ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने प्लेटफॉर्म से सीट बेल्ट अलार्म बंद करने वाली डिवाइस हटाने का आदेश दिया है. CCPA ने कहा कि ऐसी डिवाइस (Stopper Clips) सीट बेल्ट न पहनने पर अलार्म की बीप-बीप की आवाज को बंद कर देते हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा से समझौता होता है. लिहाजा, ई-कॉमर्स कंपनियों को तुरंत इन डिवाइस को अपने प्लेटफॉर्म से हटाना चाहिए. 

आदेश पर हुआ अमल
CCPA ने अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ-साथ स्नैपडील, शॉपक्लूज और मीशो से कहा है कि वे कार सीट बेल्ट के अलार्म को बंद करने वाले 'Stopper Clips' और संबंधित कलपुर्जों को अपने प्लेटफॉर्म से पूरी तरह हटाएं. प्राधिकरण के इस आदेश पर अमल भी शुरू हो गया है. कम से कम 13,118 कार सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं. CCPA ने यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसी डिवाइस को बनाने और बेचने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी.

कार्रवाई को लिखा पत्र
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की तरफ से बताया गया है कि Amazon ने 8,095 सीट बेल्ट अलार्म स्टॉपर क्लिप को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. जबकि FlipKart ने करीब 5000 क्लिप हटाई हैं. इस आदेश के साथ ही CCPA ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वालीं ऐसी डिवाइस बनाने और बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए. प्राधिकरण ने राज्यों के मुख्य सचिवों और जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ये डिवाइस बनाने और बेचने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

2 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

2 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

2 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

7 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

4 hours ago