होम / ऑटोमोबाइल / एक अप्रैल से इन कारों को खरीदना पड़ेगा महंगा, जानें किन कारणों से बढ़ रही कीमत?

एक अप्रैल से इन कारों को खरीदना पड़ेगा महंगा, जानें किन कारणों से बढ़ रही कीमत?

1 अप्रैल 2024 से कई कंपनियों की गाड़ियों की कीमत बढ़ने वाली है. इसके पीछे कंपनियों ने कारण भी बताए हैं. आपको बता दें, कंपनियां 1 से 3 प्रतिशत तक कीमत बढ़ाने जा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप भी कोई नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो 2-4 दिन के अंदर ही ये काम कर लीजिए. अगर आपने अभी कार नहीं खरीदी, तो एक अप्रैल के बाद आपको कार के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी. आपको बता दें, कुछ कार कंपनियां अपनी गाड़ियों की कीमत बढ़ाने जा रही हैं, जिनमें किया (KIA) इंडिया सहित टोयोटा किर्लोस्कर (Toyota Kirloskar) शामिल हैं. ये कंपनियां अपनी कारों की कीमत में 1 से 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रही हैं.  

टोयोटा ने कितनी बढ़ाई कीमत?
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज यानी गुरुवार को घोषणा की है कि कंपनी 1 अप्रैल, 2024 से अपने विशिष्ट मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतों में बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है. कंपनी के अनुसार कीमतों में अनुमानित 1 प्रतिशत का इजाफा किया जाएगा. कंपनी ने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा है कि वह बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन व्यय के चलते कारों की कीमत बढ़ा रहे हैं. टोयोटा किर्लोस्कर हैचबैक ग्लैंजा से लेकर प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर तक कई कारें बेचता है, जिनकी कीमत 6.86 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये के बीच है. ये सभी कारें खरीदना आपको अब महंगा पड़ेगा. 

किया ने कितनी बढ़ाई कीमत?
किया इंडिया ने अपनी पूरी प्रोडक्ट रेंज के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. किया के अनुसार उसकी कारों की कीमत में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी. कंपनी ने इसके पीछे सप्लाई चेन से जुड़ी इनपुट कॉस्ट और कोमोडिटी प्राइस का हवाला दिया है. ऐसे में 1 अप्रैल से इन कंपनियों के गाड़ियां खरीदने वालों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ सकती है.मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में पैसेंजर गाड़ियों की थोक बिक्री में इजाफा देखने को मिला है. फरवरी में सालाना आधार पर पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ी है. 

 किन कारणों से बढ़ रही कीमत?
ऑटोमोबाइल कंपनियों के अनुसार कच्चे माल की बढ़ती कीमत, ओवरऑल महंगाई और फॉरेन एक्सचेंज रेट्स में उतार-चढ़ाव जैसे कई फैक्टर्स की वजह से कार मैन्युफैक्चरिंग की लागत में बढ़ोतरी हो गई है. इस वजह से कीमतों में बढ़ोतरी का दबाव है. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago