होम / ऑटोमोबाइल / आज से घर में ही परखी जाएगी कारों की सुरक्षा, सबसे पहले इन्हें मिलेगी सेफ्टी रेटिंग  

आज से घर में ही परखी जाएगी कारों की सुरक्षा, सबसे पहले इन्हें मिलेगी सेफ्टी रेटिंग  

केंद्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी ने इसी साल 22 अगस्त को एक इवेंट में भारत NCAP को लॉन्च किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की सड़कों पर दौड़ने वाली कारों का आज से देश में ही क्रैश टेस्ट किया जाएगा. कारों का क्रैश टेस्ट करके उन्हें सेफ्टी रेटिंग देने वाले भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP या BNCAP) की आज यानी 15 दिसंबर से आधिकारिक तौर पर शुरुआत होने जा रही है. भारत NCAP की वेबसाइट लाइव हो गई है. इस वेबसाइट पर कुछ तस्वीरें हैं, जिनसे प्रतीत होता है कि पहले ही कुछ कारों का क्रैश टेस्ट हो चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि किआ सोनेट फेसलिफ्ट (Kia Sonet Facelift) और टाटा पंच (Tata Punch) पहले बैच में शामिल हैं, जिनका BNCAP में क्रैश टेस्ट किया गया है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

3 दर्जन कारों का पंजीकरण 
BNCAP को लेकर कार निर्माताओं में भी उत्साह है. अब तक करीब 3 दर्जन से ज्यादा कारों के मॉडल को टेस्ट के लिए रजिस्टर करवाया गया है. क्रैश टेस्ट के पहले बैच में Kia, Tata Motors के अलावा, Maruti Suzuki, Hyundai और Mahindra जैसी कंपनियां भाग लेंगी. टाटा मोटर्स अपनी कारों को रजिस्टर कराने वाली पहली कंपनी बन गई है. वहीं, भारत में मौजूद रेनो, स्कोडा और फॉक्सवैगन जैसी यूरोपीय कंपनियों ने अभी तक इस टेस्ट के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है. 

इस वजह से हो गई देरी
क्रैश टेस्ट की शुरुआत पहले एक अक्टूबर से होनी थी, लेकिन फेस्टिव सीजन के कारण ऐसा नहीं हो सका. बता दें कि केंद्रीय सड़क-परिवहन राज्यमंत्री नितिन गडकरी ने इसी साल 22 अगस्त को दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में BNCAP को लॉन्च किया था. इसके बाद 18 सितंबर को पुणे के चाकन स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन संस्थान (CIRT) में इसके लिए कमांड और कंट्रोल सेंटर की ओपनिंग हुई थी. यहीं पर कारों की टेस्टिंग होनी है. इस केंद्र में भारतीय परिस्थितियों के अनुसार तय मानदंडों पर कारों का क्रैश टेस्ट कर उन्हें सेफ्टी रेटिंग दी जाएगी. कारों को 0 से 5 स्टार तक की रेटिंग मिलेगी. जहां 0 स्टार का मतलब अनसेफ और 5 स्टार का मतलब पूरी तरफ सेफ है.

कैसे होता है क्रैश टेस्ट?
क्रैश टेस्ट के लिए कार में इंसान जैसी 4-5 डमी बैठाई जाती हैं. बैक सीट पर बच्चे की डमी भी होती है, ताकि यह भी पता लगाया जा सके कि संबंधित कार बच्चों के लिए कितनी सेफ है. इसके बाद गाड़ी को निर्धारित स्पीड पर ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर यानी किसी हार्ड ऑब्जेक्ट से टकराकर देखा जाता है कि कार और डमी को कितना नुकसान पहुंचा है. ऐसा तीन तरह से किया जाता है. फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में कार को 64 kmph की रफ्तार पर बैरियर से टकराते हैं. साइड इम्पैक्ट टेस्ट में 50 kmph की स्पीड पर कार को बैरियर से टकराया जाता है. जबकि पोल साइड इम्पैक्ट टेस्ट में कार को फिक्स स्पीड पर पोल से टकराया जाता है. टेस्ट पूरा होने के बाद इम्पैक्ट से कार और डमी के नुकसान को देखा जाता है. साथ ही यह भी कि एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स ने काम किया या नहीं. इन्हीं के आधार पर रेटिंग दी जाती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

11 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago