✕

होम / ऑटोमोबाइल / नए रूप में लॉन्च हुए ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या हैं इनकी खासियतें 

नए रूप में लॉन्च हुए ये 2 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें क्या हैं इनकी खासियतें 

इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार जोर पकड़ रहा है. खासकर 2-व्हीलर सेगमेंट में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर मार्केट में दो स्कूटर नए रूप में सामने आए हैं. एथर एनर्जी (Ather Energy) ने एथर 450 प्लस और 450x के अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी ने इसे नई सीट, सॉफ्वेयर और 4 नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है. हालांकि, इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. एथर 450 प्लस वैरिएंट की कीमत 1.37 लाख रुपए और 450x की 1.60 लाख रुपए है.

मिलती है इतनी रेंज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए एथर 450+ और 450x में पहले के मुकाबले 25 प्रतिशत ज्यादा बेहतर कैपेसिटी से लैस 3.7 किलोवॉट का लीथियम ऑयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी लाइफ भी 20% ज्यादा है. इन स्कूटर में आपको चार राइड मोड - ईको, राइड, स्पोर्ट और वॉर्प मिलते हैं. कंपनी का दावा गई कि एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर 450x 146 किलोमीटर तक चल सकता है. जबकि 450 प्लस की सर्टिफाइड रेंज 108 किमी है.

खास तरह के टायर
कंपनी के अनुसार, अपडेटेड स्कूटर्स में खास तरह का टायर इस्तेमाल किया गया है, जिससे 20 प्रतिशत ज्यादा ग्रिप मिलती है. यह टायर सभी मौसम के अनुकूल हैं. इतना ही नहीं, इन दायरों की बदौलत स्कूटर को आसानी से टर्न कराने में भी मदद मिलती है. कंपनी ने स्कूटरों के ब्रेक सिस्टम को भी पहले से बेहतर बनाया है, ताकि इमरजेंसी में तुरंत ब्रेक लग सकें.   

इनसे होगा मुकाबला
दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटरों में नए सिंगल-कास्ट, एल्यूमीनियम रियर व्यू मिरर भी दिए गया हैं. वहीं, एथर के डैशबोर्ड की रैम को 1GB से बढ़ाकर 2GB कर दिया गया है. इन स्कूटरों का असल मुकाबला ओला S1 प्रो, TVS आईक्यूब और बजाज चेतक से होगा. गौरतलब है कि Ather Energy ने दिसंबर 2022 में 9,187 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी. वहीं, पूरे साल की बात करें तो 2022 में कंपनी की 59,123 यूनिट्स बिकीं थीं.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago