✕

होम / ऑटोमोबाइल / कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी नई Alto K10, महज इतने हजार में करें बुक 

कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी नई Alto K10, महज इतने हजार में करें बुक 

Alto K10 सुजुकी के सिग्नेचर Heartect प्लेटफॉर्म पर बनी है. माना जा रहा है कि इस कार का डिज़ाइन ज्यादा मॉडर्न होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी हैचबैक सेगमेंट की Alto K10 को बिल्कुल नए रूप में पेश करने जा रही है. Alto K10-2020 में कई नए फीचर्स तो मिलेंगे ही, साथ ही डिज़ाइन के मामले में भी कुछ नया देखने को मिल सकता है. कंपनी ने अपनी नई ऑल्टो की बुकिंग शुरू कर दी है. सिर्फ 11,000 रुपए देकर Alto K10 की बुकिंग की जा सकती है.

ज्यादा केबिन स्पेस 
नई ऑल्टो कई तरह के कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स के साथ आएगी. Alto K10 सुजुकी के सिग्नेचर Heartect प्लेटफॉर्म पर बनी है. माना जा रहा है कि इस कार का डिज़ाइन ज्यादा मॉडर्न होगा. इसके अलावा, नई ऑल्टो केबिन स्पेस को भी बढ़ाया जाएगा. कंपनी का कहना है कि Alto K10-2022 नई टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी. इसमें ज्यादा यूजर फ्रेंडली इंटरियर इंटरफेस देखने को मिलेगा.

999cc का इंजन
इंजन की बात करें, तो इसमें 999cc का इंजन मिलेगा. मारुति की यह हैचबैक स्टैण्डर्ड 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन (MT) और ऑप्शनल 5-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन के साथ आएगी. साथ ही इसमें 7-inch Touchscreen Infotainment system और Power-Adjustable ORVMs भी होगा. नई ऑल्टो का सीधा मुकाबला Renault Kwid से होगा. मारुति नई ऑल्टो को 18 अगस्त को लॉन्च कर सकती है.

कितनी होगी कीमत?
नई ऑल्टो में 160mm का ग्राउंड क्लीयरेंस होगा जबकि Renault Kwid में यह 184mm का है. जहां तक बात माइलेज की है, तो ऑल्टो का मौजूदा वर्जन K10 पेट्रोल 27 से ज्यादा का एवरेज देता है और Kwid 22 का. अब देखने वाली बात ये होगी कि नई Aulto का माइलेज क्या रहता है. वैसे भी मारुति की गाड़ियां बेहतर माइलेज के लिए पहचानी जाती हैं. Maruti Alto K10 2022 की कीमत 4 लाख से शुरू हो सकती है.     
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

12 minutes ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

4 minutes ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

34 minutes ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

3 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

3 hours ago