✕

होम / ऑटोमोबाइल / ई ऑटो रिक्‍शा के बाद अब बाजार में आने जा रही है ई साइकिल 

ई ऑटो रिक्‍शा के बाद अब बाजार में आने जा रही है ई साइकिल 

इन साइकिलों में एक बैटरी दी गई है जिसे एक बार चार्ज करने के बाद ये अलग 25 से 65 किलोमीटर तक का सफर कर सकती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हमारे देश में सरकार कार्बन एमीशन को कम करने के लिए लगातार ई कारों से लेकर दूसरी ई गाड़ियों के उत्‍पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में जहां एक के बाद एक कार कंपनी अपने नए-नए ईवी मॉडल लेकर आ रही है. वहीं दूसरी ओर अब कई ईवी कंपनियों ने साइकिल बनाने की ओर भी काम करना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में इबलू नाम की कंपनी तीन तरह की ई साइकिल लेकर बाजार में आने आ रही हैं, जिनकी एक झलक ऑटो एक्‍सपो में देखी जा सकती है.

आखिर क्‍या है ये ई साइकिल 
इबलू कंपनी की ओर से लॉन्‍च की गई इन साइकिलों का यूनिसेक्‍स डिजाइन, आधुनिक और स्‍टाइलिश लुक्‍स और मजबूत फ्रेम है. ये इलेक्ट्रिक बाइसिकल बैटरी के तीन विकल्‍पों में होगी जिसमें  6AH, 12 AH और 18 AH के मॉडल शामिल हैं.तीन वेरिएंट्स के लिये ड्रा‍इविंग की रेंज 25 से लेकर 65 किलोमीटर तक होगी. इबलू कंपनी की ओर से तीन सेगमेंट के लोगों के लिए साइकिल के तीन मॉडल लॉन्‍च किए हैं, जिनमें पहला स्‍कूल जाने वाले स्‍टूडेंट के लिए दूसरा है कामकाम के लिए ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए या कहें स्‍कूटी जैसी गाड़ियों से कमर्शियल काम करने वाले लोग जैसे स्‍वीगी या जमैटो जैसी कंपनियों के लोग जो आपकी घर अलग-अलग तरह के फूड आइटम पहुंचाते हैं, जबकि तीसरा मॉडल है होम यूटिलिटी के लिए.

क्‍या बोले कंपनी के CEO
इस साइकिल के बारे में बताते हुए कंपनी के सीईओ हैदर खान ने कहा कि हम अपने हाई क्‍वालिटी के प्रोडक्‍ट के जरिए  'गोदावरी इलेक्ट्रिक में हम हाई क्‍वालिटी के, ज्‍यादा परफॉर्मेंस वाले ई-वाहन पेश करते हुए यातायात के स्‍थायी समाधानों को अपनाने के लिए प्रोत्‍साहित करना चाहते हैं और इबलू रोज़ी तथा इबलू स्पिन, दोनों ही इस दिशा में पहला कदम हैं. हैदर खान ने कहा कि अपने नाम के अनुसार दोनों उत्‍पादों का मकसद वायु प्रदूषण का मुकाबला करना और यातायात का बेहतर साधन प्रदान करना है. 

कितनी है इन साइकिलों की कीमत 
इन साइकिलों को बनाने वाली कंपनी का मानना है कि आने वाले दिनों में लगातार महंगी होती कीमत और लगातार बढ़ते तेल के दामों के कारण लोग तेजी से ई वैहकिलों की तरफ आएंगें. ऐसे में कंपनी को उम्‍मीद है कि आने वाले दिनों में उसके ये प्रोडक्‍ट लोगों की पहली पसंद बन सकते हैं. इसलिए इनकी कीमत को भी उसी अनुसार रखा गया है. इस साइकिल के अलग अलग वेरियेंट की कीमत 20 हजार से 40 हजार रुपये तक रखी गई है.

एक बार चार्जिंग में कितने किलोमीटर चलेगी साइकिल 
इस साइकिल की खासियत ये है कि ये एक बार में चार्ज करने पर 30 से 65 किलोमीटर तक चल सकती है. कंपनी ने इसके लिए साइकिल में एक बैटरी चार्जिंग सिस्‍टम भी दिया है, जिसके जरिए इसे चार्ज किया जा सकता है. अगर आप साइकिल घर में ऐसी जगह पर खड़ी करते जहां आपको लगता है कि इसकी बैटरी चोरी हो सकती है, तो कंपनी ने इसके लिए भी इसमें फीचर दिया है. इसका तरीका ये है कि आप बैटरी को निकाल भी सकते हैं और अगले दिन जब साइकिल का इस्‍तेमाल करें तो आप इसे लगा भी सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

5 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago