✕

होम / ऑटोमोबाइल / न्यू स्टाइलिश, दमदार ब्रेजा की बुकिंग शुरू, 30 जून को होगी लॉन्च

न्यू स्टाइलिश, दमदार ब्रेजा की बुकिंग शुरू, 30 जून को होगी लॉन्च

न्यू ब्रेजा तमाम खूबियों से लबरेज है, जिसमें सबसे खास है इलेक्ट्रिक सनरूफ. वो इसलिए कि अब तक मारुति सेफ्टी का हवाला देते हुए इससे बचती रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

टाटा नेक्सन को कड़ी टक्कर देने के लिए मारुति की नई ब्रेजा तैयार है. न्यू जेनरेशन ब्रेजा 30 जून लांच होगी, लेकिन इसकी बुकिंग अभी से शुरू हो चुकी है. सिर्फ 11 हजार देकर इसे बुक किया जा सकता है. न्यू ब्रेजा तमाम खूबियों से लबरेज है, जिसमें सबसे खास है इलेक्ट्रिक सनरूफ. वो इसलिए कि अब तक मारुति सेफ्टी का हवाला देते हुए इससे बचती रही है. ब्रेजा फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ-साथ कई नए फीचर भी देखने को मिलेंगे. 

स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल
नई ब्रेजा में स्टाइलिश फ्रंट ग्रिल, न्यू बंपर, सिल्वर स्किड प्लेट, स्टाइलिश हेडलैंप, फॉग लैंप और रियर में बेहतर टेललैंप दी गई है. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड अप डिस्प्ले, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो सपोर्ट वाला 9 इंच स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी होगा. ब्रेजा की UHD स्क्रीन यूजर को महत्वपूर्ण जानकारी दिखाएगी. कंपनी ने हाल ही में कहा था कि यह फीचर ग्राहकों को स्पीड, RPM, माइलेज, एनर्जी फ्लो जैसी महत्वपूर्ण सूचनाओं को आसानी से दिखाएगा, जिससे ड्राइवर सड़क से नजरें हटाए बिना ड्राइविंग कर सकता है. 

वेंटिलेटेड सीट्स
इतना ही नहीं New Brezza में एमेजॉन एलेक्सा सपोर्ट, वेंटिलेटेड सीट्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर भी मिलेंगे. गर्मी को देखते हुए नई गाड़ियों में वेंटिलेटेड सीट्स को तवज्जो दी जा रही है. बता दें कि इस तरह की सीट्स के अंदर छोटे-छोटे प्लास्टिक ट्यूब्स लगे होंते हैं, जिनमें हवा निकलती रहती है. इसका फायदा ये होता है कि बैठने वाले को सीट के नीचे और पीछे से भी हवा लगती रहती है, इससे पसीना नहीं आता. आमतौर पर AC चालू होने के बावजूद पीठ पर पसीना आ ही जाता है. वेंटिलेटेड सीट्स से ऐसा नहीं होगा. 

1.5 लीटर पेट्रोल इंजन
नई मारुति ब्रेजा में 1.5 लीटर dual VVT पेट्रोल इंजन होगा, जो कि 103 hp की पावर और 136.8 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा. बताया जा रहा है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है. न्यू ब्रेजा के एवरेज को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि मारुति ने इस मामले में भी काफी काम किया है.  

इनसे होगा मुकाबला
नेक्स्ट जेनरेशन ब्रेजा की कीमत 8 से 12 लाख रुपए तक होगी. मारुति की इस सब-कॉम्पैक्ट SUV का मुकाबला टाटा नेक्सन के साथ-साथ निसान मैग्नाइट, महिंद्रा एक्सयूवी-300, हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट और रेनो काइगर से होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

3 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

1 hour ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

3 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

3 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

6 hours ago