होम / अप्वाइंटमेंट / भारतीय मूल के अजय बंगा के हाथों में होगी World Bank की कमान

भारतीय मूल के अजय बंगा के हाथों में होगी World Bank की कमान

अजय बंगा को नामित करते हुए यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि इस ऐतिहासिक और नाजुक क्षण में अजय वर्ल्ड बैंक की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मास्टरकार्ड (Mastercard) के पूर्व सीईओ अजय सिंह बंगा (Ajay Singh Banga) वर्ल्ड बैंक की कमान संभालेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने बंगा को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख नामांकित किया है. अजय बंगा भारत में जन्मे ऐसे पहले शख्स हैं, जिन्हें वर्ल्ड बैंक के मुखिया के लिए नामित किया गया है. बंगा अभी प्राइवेट इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस प्रेसिडेंट हैं. उन्हें बिजनेस में 30 साल से अधिक अनुभव है और वह मास्टरकार्ड में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं.

यूएस प्रेसिडेंट काफी प्रभावित
यदि वर्ल्ड बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स अजय बंगा के नाम पर मुहर लगाता हैं, तो वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकन होंगे. अब तक इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड और वर्ल्ड बैंक में भारतीय मूल का कोई भी व्यक्ति इस पद पर नहीं पहुंचा है. बंगा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्फीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स की डिग्री ली है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बंगा से काफी प्रभावित हैं और इसलिए उन्होंने बंगा को वर्ल्ड बैंक का प्रमुख नामांकित है.

वर्ल्ड बैंक के लिए सबसे उपयुक्त
अजय बंगा को नामित करते हुए यूएस प्रेसिडेंट ने कहा कि इस ऐतिहासिक और नाजुक क्षण में अजय वर्ल्ड बैंक की कमान संभालने के लिए सबसे उपयुक्त हैं. उन्होंने आगे कहा - अजय ने सफल, वैश्विक कंपनियों के निर्माण और प्रबंधन में तीन दशक से अधिक का समय बिताया है. उनके पास लोगों और व्यवस्था को प्रबंधित करने तथा परिणाम देने के लिए दुनियाभर के वैश्विक नेताओं के साथ साझेदारी करने का अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है. उनके पास वैश्विक चुनौतियों के साथ ही क्लाइमेट चेंज की चुनौतियों से निपटने का अच्छा अनुभव है.

मालपस की जगह लेंगे बंगा
बंगा डेविड मालपस की जगह लेंगे. मालपस ने जून में वर्ल्ड बैंक प्रमुख का पद छोड़ने की घोषणा की थी. उनका पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2024 में खत्म होना था, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मालपस  को 2019 में पांच साल की अवधि के लिए विश्व बैंक के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया था. वहीं, अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलन ने एक बयान में कहा कि बंगा का अनुभव वर्ल्ड बैंक के लक्ष्यों को हासिल में उनके काम आएगा. गौरतलब है कि वर्ल्ड बैंक 189 देशों का नेतृत्व करता है, जिसका उद्देश्य गरीबी को हटाना है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago