होम / अप्वाइंटमेंट / Amul को अलविदा कहने वाले Sodhi को मिला नया ठिकाना, अब इस कंपनी में देंगे सेवाएं

Amul को अलविदा कहने वाले Sodhi को मिला नया ठिकाना, अब इस कंपनी में देंगे सेवाएं

आर.एस सोढ़ी ने करीब 40 सालों तक अमूल में सेवाएं देने के बाद इसी साल जनवरी में कंपनी से नाता तोड़ लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

करीब 40 साल तक अमूल (Amul) के साथ जुड़े रहे आर.एस सोढ़ी (RS Sodhi) को नया ठिकाना मिल गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की रिलायंस रिटेल वेंचर्स (RRVL) ने डेयरी उद्योग के दिग्गज सोढ़ी को अपनी लीडर्स की टीम में शामिल किया है. रिलायंस ने सोढ़ी को ग्रोसरी बिजनेस सेगमेंट को बढ़ाने के उद्देश्य से नियुक्त किया है. गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के MD के रूप में सोढ़ी ने अमूल को देश के हर घर में पहुंचाने में बड़ी सफलता हासिल की थी. बता दें कि GCMMF अमूल नाम से दूध और अन्य प्रोडक्ट बेचती है.

जनवरी में छूटा था अमूल का साथ
आर.एस सोढ़ी ने इसी साल जनवरी में अमूल से अपना नाता तोड़ लिया था. सोढ़ी का कहना था कि उन्होंने अपनी मर्जी से इस्तीफा दिया है. उनका कार्यकाल दो साल पहले खत्म हो गया था, वह एक्सटेंशन पर चल रहे थे. बोर्ड ने उनसे अपना कार्यकाल बढ़ाने का अनुरोध किया था, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थे. हालांकि, यह खबर भी सामने आई थी कि गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्‍क मार्केट‍िंग फेडरेशन (GCMMF) के बोर्ड ने सोढ़ी को इस्तीफा देने को कहा था. जिसके चलते उन्हें मजबूरन अपना पद छोड़ना पड़ा था. 

अनुभव का लाभ उठाएगी रिलायंस
सोढ़ी के पास डेयरी उद्योग का लंबा अनुभव है. अमूल को बुलंदियों पर पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अब रिलायंस उनके अनुभव का इस्तेमाल करते हुए ग्रोसरी बिजनेस में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना चाहती है, इसलिए उन्हें नियुक्त किया गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोढ़ी, ईशा अंबानी के रिटेल बिजनेस को अपने ग्रोसरी वर्टिकल को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. खासकर, फलों और सब्जियों के क्षेत्र में वह कंपनी की स्थिति को बेहतर बना सकते हैं.

इस सेगमेंट में एंट्री लेगी कंपनी 
RRVL की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स यानी FMCG शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) आक्रामक ढंग से इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है. कंपनी कई ने प्रोडक्ट को लॉन्च किए हैं, इसमें अपने जमाने का मशहूर सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा भी शामिल है. बता दें कि रिलायंस समूह ने सोढ़ी से पहले कोका-कोला इंडिया के पूर्व अध्यक्ष टी कृष्णकुमार को भी अपने साथ जोड़ा है. माना जा रहा है कि रिलायंस रिटेल जल्द ही डेयरी और Value-added डेयरी प्रोडक्ट सेगमेंट में एंट्री कर सकती है. इसीलिए सोढ़ी को लाया गया है. 

ऐसा रहा है सोढ़ी का सफर
आरएस सोढ़ी को रिलायंस में लाने की योजना को कंपनी के FMCG फुटप्रिंट बढ़ाने और अमूल एवं मदर डेयरी से मुकाबला करने की एक कोशिश के तौर पर भी देखी जा रही है. गौरतलब है कि सोढ़ी ने 1982 में GCMMF के साथ अपना कार्यकाल शुरू किया था, तब वे वरिष्ठ बिक्री अधिकारी थे. वर्ष 2000 में उन्हें महाप्रबंधक, मार्केटिंग बनाया गया और 2010 में कंपनी का MD नियुक्त किया गया. आरएस सोढ़ी का पूरा नाम डॉ रूपिंदर सिंह सोढ़ी है. सोढ़ी के पास भारतीय डेयरी उद्योग के भीतर अग्रणी और विकासशील सहकारी क्षेत्र में 38 वर्षों का अनुभव है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago