होम / अप्वाइंटमेंट / Reliance ADA में पारुल शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया ग्रुप प्रेसिडेंट  

Reliance ADA में पारुल शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया ग्रुप प्रेसिडेंट  

पारुल शर्मा ने कुछ साल पहले अपने प्रोफेशनल करियर से ब्रेक लेकर फोटोग्राफी के अपने शौक को पूरा किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस ADA (Anil Dhirubhai Ambani) ग्रुप ने पारुल शर्मा (Parul Sharma) को ग्रुप प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. समूह के प्रमुख अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने पारुल की नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि भले ही पारुल ग्रुप में पहली बार कोई जिम्मेदारी संभाल रही हैं, लेकिन वह लंबे समय से रिलायंस परिवार का हिस्सा हैं. बता दें कि पारुल टोनी जेसुदासन (Tony Jesudasan) की पत्नी हैं, जिन्होंने लगभग 40 वर्षों तक रिलायंस समूह को अपनी सेवाएं दीं. टोनी का इसी साल फरवरी में निधन हो गया था.

आज से प्रभावी हुई नियुक्ति
पारुल शर्मा की नियुक्ति आज यानी 20 जून 2023 से प्रभावी हो गई है. वह दिल्ली से अपना कामकाज देखेंगी. अनिल अंबानी (Anil Ambani) ने कहा कि एक ग्लोबल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट के रूप में पारुल का अनुभव समूह के काफी काम आएगा. उन्होंने टोनी जेसुदासन (Tony Jesudasan) को याद करते हुए कहा कि टोनी को लेकर हमारी यादें और समूह के प्रति उनका समर्पण पारुल की एंट्री को और भी खास बनाता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पारुल अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगी.

ऐसा है प्रोफेशनल करियर
पारुल शर्मा के प्रोफेशनल करियर की बात करें, तो उन्होंने मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक के 'स्टार इंडिया' (Star India) में करीब 15 साल काम किया है. यहां उनके पास कॉरपोरेट इमेज, पब्लिसिटी और रिलेशनशिप को नया आकार देने की जिम्मेदारी थी. इससे पहले वह जर्मन ब्रॉडकास्टर 'डॉयचे वेले' (Deutsche Welle) के लिए काम करती थीं. पारुल ने 2017 में Star का साथ छोड़ दिया था. हालांकि, उन्होंने ऐसा किसी दूसरी कंपनी के लिए नहीं किया बल्कि वह फोटोग्राफी के शौक को पूरा करना चाहती थीं. 

फोटोग्राफी में कमाया नाम
वर्ष 2019 में कुंभ मेले पर उनकी फोटोग्राफी को प्रतिष्ठित फ्लोरेंस पब्लिक म्यूजियम 'मैरिनो मारिनी' (Marino Marini) में प्रदर्शित किया गया था. साल 2020 में पारुल ने एक किताब में लिखी थी. Dialects of Silence नामक उनकी किताब में कोरोना से हुईं मौतों और प्रवासियों की दुर्दशा का जिक्र है. इसने अलावा उन्होंने एक और किताब लिखी है. पारुल शर्मा की 'कोलाबा' (Colaba) इस साल के अंत तक बाजार में सकती है. पारुल ने रिलायंस में अपनी नियुक्ति पर कहा कि टोनी की जिम्मेदारी को संभालना आसान नहीं होगा, लेकिन मुझे ऐसा करने में खुशी होगी.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago