होम / अप्वाइंटमेंट / पूरन डावर समिट इंडिया उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष निर्वाचित

पूरन डावर समिट इंडिया उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष निर्वाचित

पूरन डावर आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्टर्स चेम्बर के अध्यक्ष के रूप में जूता इंडस्ट्री को गति देने का कार्य कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डावर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पूरन डावर समिट इंडिया उत्तर प्रदेश चैप्टर के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं. समिट इंडिया की तरफ से बताया गया है कि पूरन डावर यूपी में समिट इंडिया के भविष्य में होने वाले सभी कार्यक्रमों और राष्ट्रीय हित के सेमिनारों के प्रबंधन का दायित्व निभाएंगे. 

नियुक्ति पर जताई खुशी
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए डावर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पूरन डावर ने कहा, 'मेरा मुख्य कर्तव्य और जिम्मेदारी अपने देश की सेवा करना है. समिट इंडिया के साथ जुड़कर मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनाई गईं सरकार की योजनाओं और नीतियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा'. उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व देने के लिए समिट इंडिया के श्याम जाजू और महेश वर्मा का आभार व्यक्त किया है.

मुख्य मिशन में मिलेगी मदद
समिट इंडिया के चेयरपर्सन श्याम जाजू ने कहा कि पूरन डावर हमारे राष्ट्रवादी आंदोलन का एक अभिन्न अंग रहे हैं और एक सफल व्यवसायी के रूप में दशकों का अनुभव रखते हैं. मुझे पूरन डावर का हमारे समिट इंडिया परिवार में स्वागत करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है. हमें विश्वास है कि उनकी नियुक्ति हमारे भारतीय समाज में जागरुकता फैलाने के मुख्य मिशन को बढ़ाने में हमारी मदद करेगी. हमें शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण, कला और संस्कृति आदि से संबंधित नीतियों की बेहतरी और जागरुकता बढ़ाने की दिशा में काम करना है. उल्लेखनीय है कि समिट इंडिया विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों का एक समूह द्वारा प्रबंधित और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू की अध्यक्षता में एक पंजीकृत ट्रस्ट है. 

कौन हैं पूरन डावर?
पूरन डावर 1965 में आरएसएस से जुड़े. आगरा में पढ़ाई के दौरान वे युवा राजनीति से भी जुड़े रहे. एक सफल बिजनेस आइकन और उद्योगपति होने के नाते, पूरन डावर फुटवियर निर्यातक के रूप में देश में एक जाना पहचान नाम हैं. डावर आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्टर्स चेम्बर के अध्यक्ष के रूप में जूता इंडस्ट्री को गति देने का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा, उन्होंने काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के लिए उत्तरी क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है, जो वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के तहत एक अभिन्न संगठन है. मिस्टर डावर चिंतक और विश्लेषक के तौर पर देश के कई बड़े मीडिया हाउसेस में कॉलमनिस्ट के तौर पर भी जुड़े हुए हैं. वे समसामयिक और आर्थिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

7 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

2 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

3 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

2 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

5 hours ago