होम / अप्वाइंटमेंट / अब BOSCH की लीडरशिप में हुआ बदलाव, ये संभालने जा रहे हैं नई जिम्‍मेदारी 

अब BOSCH की लीडरशिप में हुआ बदलाव, ये संभालने जा रहे हैं नई जिम्‍मेदारी 

कंपनी ने जिस शख्‍स को नए निदेशक की जिम्‍मेदारी दी है वो कंपनी के साथ पिछले 15 सालों से काम कर रहे हैं, निदेशक बनाए जाने से पहले वो कंपनी के कई प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

TCS और हिंदुस्‍तान लीवर (HUL) के बाद एक और कंपनी की लीडरशिप में बदलाव होने जा रहा है. ये कंपनी है Bosch. इस कंपनी ने दो लोगों को अलग-अलग पदों के लिए नियुक्‍त कर दिया है. कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार भारत में उसने अपनी लीडरशिप में बड़ा बदलाव किया है. गुरुप्रसाद मुदलापुर को भारत में Bosch समूह का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वो 1 जुलाई, 2023 से कंपनी में पदभार संभालेंगे. वहीं मौजूदा समय में कंपनी के प्रेसीडेंट सौमित्र भट्टाचार्य बॉश समूह के अध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त होंने जा रहे हैं. वहीं कंपनी ने संदीप नेलमंगला को बॉश लिमिटेड का संयुक्त प्रबंध निदेशक भी नियुक्त किया है. 

किन जिम्‍मेदारियों को देखेंगे गुरुप्रसाद 
कंपनी ने गुरुप्रसाद को नया प्रेसीडेंट (निदेशक) तय किया है. कंपनी के अनुसार उन्‍हें भारत में बिजनेस की रणनीति और कंपनी की ओवरऑल परफॉरमेंस की जिम्‍मेदारी दी गई है. इसके साथ-साथ वो कंपनी के चीफ टेक्‍नोलॉजी अधिकारी की कमान भी संभालेंगे. गुरुप्रसाद Bosch के साथ पिछले 15 सालों से काम कर रहे हैं और वो यहां इंजीनियरिंग से लेकर दूसरे कई महत्‍वपूर्ण विभागों में प्रमुख की भूमिका निभा चुके हैं. इस जिम्‍मेदारी के मिलने से पहले वो कंपनी में चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर और प्रबंध निदेशक की जिम्‍मेदारी निभा रहे थे. इससे पहले वो क्षेत्रीय प्रमुख की जिम्‍मेदारी भी निभा चुके हैं. 
 
कब सेवानिवृत हो रहे हैं मौजूदा प्रेसीडेंट 
मौजूदा समय में कंपनी के प्रेसीडेंट की जिम्‍मेदारी सौमित्र भट्टाचार्य निभा रहे हैं. वो 28 साल तक कंपनी में अलग-अलग पदों पर जिम्‍मेदारी निभाने के बाद 30 जून 2023 को कंपनी से सेवानिवृत हो रहे हैं. वो कंपनी में 2017 से प्रेसीडेंट की भूमिका निभा रहे थे. इससे पहले वो कंपनी में संयुक्‍त प्रबंध निदेशक और चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर की भूमिका निभा चुके हैं. वहीं दूसरी ओर कंपनी ने संदीप नेलमंगला को संयुक्‍त प्रबंध निदेशक की जिम्‍मेदारी भी सौंप दी है. मौजूदा समय में नेलमंगला कंपनी में कार्यकारी निदेशक और कार्यकारी उपाध्‍यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. 

नियुक्तियों पर क्‍या बोले बोर्ड मेंबर 
कंपनी के बोर्ड ऑफ मेंबर के सदस्‍य फ़िलिज़ अल्ब्रेक्ट, जो कि कंपनी में औद्योगिक संबंध निदेशक भी हैं, इन नियुक्तियों पर उन्‍होंने कहा मैं सौमित्र को चुनौतीपूर्ण आर्थिक समय में बेहतरीन लीडरशिप और निरंतर विकास को बेहतर बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्‍होंने नए प्रेसीडेंट का स्‍वागत करते हुए कहा‍ कि गुरुप्रसाद का उनकी नई भूमिका के लिए स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. आने वाले समय को लेकर उन्‍होंने कहा कि जुलाई 2023 से, हमारी कंपनी की प्रगति में एक बहुत ही महत्वपूर्ण समय है जब हम जुलाई में भारत में अगली सदी में प्रवेश करने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मैं जानता हूं कि गुरुप्रसाद नई तकनीक के जरिए बिजनेस को आगे बढ़ाने में पूरी तरह से माहिर हैं. उन्‍होंने कहा कि मुझे पूरा विश्‍वास है कि वो संदीप के साथ जो कि संयुक्‍त प्रबंध निदेशक की भूमिका निभा रहे हैं, काम करते हुए हमारी सफलता को भविष्‍य में भी बनाए रखेंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago