होम / अप्वाइंटमेंट / NDTV बोर्ड में यूके सिन्हा और दीपाली गोयनका की एंट्री, मिली ये जिम्मेदारी

NDTV बोर्ड में यूके सिन्हा और दीपाली गोयनका की एंट्री, मिली ये जिम्मेदारी

पिछले साल Adani ग्रुप ने नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानी NDTV में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी. उसके बाद से कंपनी के प्रबंधन में बदलाव हो रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप की मीडिया कंपनी NDTV ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पूर्व चेयरमैन उपेंद्र कुमार सिन्हा (UK Sinha) और वेल्सपन इंडिया लिमिटेड की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक दीपाली गोयनका (Dipali Goenka) को अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है. बता दें कि पिछले साल Adani ग्रुप ने नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड यानी NDTV में बहुमत हिस्सेदारी हासिल की थी. उसके बाद से कंपनी के प्रबंधन में बदलाव हो रहे हैं.

दो साल का कार्यकाल
उपेंद्र कुमार सिन्हा ने 2011 से 2017 के बीच भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. उनके नेतृत्व में, सेबी द्वारा टेकओवर कोड, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और वैकल्पिक निवेश कोष जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नियामक संशोधनों को अमल में लाया गया था. शेयर बाजारों को दी गई जानकारी में NDTV ने बताया है कि उसके निदेशक मंडल ने सिन्हा और गोयनका की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है. सिन्हा और गोयनका दोनों को 27 मार्च, 2023 से गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया है. उनकी नियुक्ति दो साल 26 मार्च, 2025 तक के लिए है.

लगातार लुढ़क रहा शेयर
वहीं, शेयर बाजार में NDTV के प्रदर्शन की बात करें, तो सोमवार को यह 5 फीसदी की गिरावट के साथ 182.50 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में 10.30% की गिरावट दर्ज की गई है और छह महीनों में यह आंकड़ा 50.37% है. अडानी समूह द्वारा NDTV को टेकओवर करने के बाद कंपनी के शेयरों में उछाल देखा गया था, लेकिन हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने इस उछाल को गिरावट में तब्दील कर दिया. अब NDTV में निवेश करने वालों को अच्छे दिनों का इंतजार है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago