होम / अप्वाइंटमेंट / PhonePe के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमेटी के चेयरमैन बने मनीष सभरवाल 

PhonePe के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमेटी के चेयरमैन बने मनीष सभरवाल 

मनीष सभरवाल PhonePe की वित्तीय रिपोर्टिंग, आंतरिक नियंत्रण और जोखिम प्रबंधन प्रथाओं की अखंडता और प्रभावशीलता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. 

नीरज नैयर 1 year ago

ऑनलाइन पेमेंट ऐप फोनपे (PhonePe) ने मनीष सभरवाल को अपना नया इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया है. कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि फ्लिपकॉर्ट (Flipkart) की को-फाउंडर बिन्नी बंसल ने अपने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है. बिन्नी ने 2016 में फोनपे का अधिग्रहण किया था और तब से वे इसके निदेशक मंडल में थे. 

फोनपे के सीईओ की प्रतिक्रिया

बोर्ड में किए गए बदलावों पर टिप्पणी करते हुए फोनपे के सीईओ और फाउंडर समीर निगम ने कहा है कि मैं बिन्नी बंसल की सक्रिय भागीदारी, रणनीतिक मार्गदर्शन और व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने हमारी कंपनी को समृद्ध किया है. उनके योगदान को वह हमेशा याद रखेंगे. उन्होंने कहा हम मनीष सभरवाल का फोनपे बोर्ड में स्वागत करते हुए बेहद उत्साहित हैं. भारत की समग्र अर्थव्यवस्था की उनकी अद्भुत समझ, साथ ही भारत की शिक्षा, रोजगार और रोजगार क्षमता नीतियों को आकार देने में उनके नेतृत्व से फोनपे को काफी लाभ होगा, क्योंकि हम 2047 तक विकसीत भारत के अपने साझा दृष्टिकोण की ओर काम करना जारी रखते हैं. 

RBI बोर्ड के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर सहित कई बड़ें पदों पर रह चुके हैं मनीष
मनीष Teamlease Services के उपाध्यक्ष हैं, जो भारत की सबसे बड़ी स्टाफिंग और मानव संसाधन फर्म है. Teamlease के पास 5000 से अधिक शहरों में 3 लाख से अधिक कर्मचारी हैं, इसने भारत की पहली व्यावसायिक विश्वविद्यालय की स्थापना की है और भारत के सबसे तेजी से बढ़ते राष्ट्रीय PPP अपरेंटिसशिप कार्यक्रम का संचालन करता है. कंपनी ने पिछले 20 वर्षों में 20 लाख कर्मचारियों को नियुक्त किया है. मनीष शिक्षा, रोजगार और रोजगार क्षमता के लिए विभिन्न नीति समितियों में कार्य करते हैं. वे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बोर्ड पर स्वतंत्र निदेशक के रूप में कार्य कर चुके हैं. वे नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के सलाहकार बोर्ड के सदस्य और नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) के गवर्निंग बोर्ड सदस्य भी हैं. वे न्यू इंडिया फाउंडेशन के प्रबंध trustee हैं, जो पोस्ट-1947 भारत पर किताबें लिखने के लिए फैलोशिप प्रदान करता है और भारतीय एक्सप्रेस के लिए एक कॉलम लेखक भी हैं. उन्होंने Wharton School से MBA किया है और श्रीराम कॉलेज, दिल्ली और Mayo College, अजमेर के पूर्व छात्र हैं.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

21 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

22 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

23 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago