होम / जॉब्स-एजुकेशन / कर लीजिए तैयारी, आने वाली हैं लाखों नौकरिंया, PMO ने दिया काम में तेजी लाने का निर्देश

कर लीजिए तैयारी, आने वाली हैं लाखों नौकरिंया, PMO ने दिया काम में तेजी लाने का निर्देश

देश मे मौजूदा समय में अगर बेरोजगारी दर पर नजर डालें तो वो काफी ज्‍यादा है. दिसंबर के मुकाबले बेरोजगारी दर फरवरी मे बढ़ गई है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

दरअसल 2024 के चुनावों में अब एक साल से भी कम का समय रह गया है. ऐसे में सरकार बाकी विकास के कामों के साथ-साथ एक ऐसे विषय को लेकर तेजी लाने को लेकर काम कर रही है जिसकी देश में मौजूदा समय में सबसे ज्‍यादा जरूरत है. वो है रोजगार, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएमओ ने नई नौकरियां दिए जाने के कार्यक्रम में तेजी लाने को कहा है. सरकार आने वाले महीनों में 8.50 लाख से ज्‍यादा नौकरियां देने की तैयारी कर रही है. 

सरकार ने 10 लाख नौकरी देने का किया था वायदा 
दरअसल बेरोजगारी देश में एक ऐसा मुददा है जिसे लेकर सरकार को आए दिन विपक्ष घेरता रहता है. सरकार भी जानती है कि जब वो चुनावों में जाएगी तो विपक्ष इस मुददे को जरूर सामने रखेगा. दरअसल केन्‍द्र सरकार ने डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी देने की बात कही थी. इसमें से अभी तक सरकार डेढ़ लाख लोगों को ज्‍वॉइनिंग लेटर दे चुकी है. ऐसे में 8.50 लाख लोगों को ये लेटर दिया जाना अभी बाकी है. इसलिए सरकार आने वाले कुछ दिनों में अब व्‍यापक अभियान के जरिए इस काम को आगे बढ़ाने जा रही है. 

ज्‍यादा से ज्‍यादा लगने जा रहे हैं रोजगार मेले
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीएमओ ने विभागों को दिए निर्देश में साफ तौर पर कहा है कि इस लक्ष्‍य को पूरा करने के लिए ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार मेले लगाए जाएं, जिससे ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों को रोजगार दिया जा सके. दरअसल मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही हैं कि पीएमओ नौकरी दिए जाने की मौजूदा स्‍पीड से काफी नाखुश है. इसलिए पीएमओ ने इसमें तेजी लाने के साथ साथ लक्ष्‍य को पूरा करने की बात कही है. 

बेरोजगारी दर में हुआ इजाफा 
बेराजगारी दर को लेकर हाल ही में सेंटर फॉर मोनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) ने भारत में बेरोजगारी के आंकड़े जारी किए थे जो बताते हैं कि मार्च में बेरोजगारी दर में इजाफा हुआ है. बेरोजगारी दर तीन महीने के उच्‍चतम स्‍तर तक जा पहुंची है. सबसे बड़ी बात ये है कि मौजूदा समय में कॉस्‍ट कटिंग के नाम पर दुनियाभर में छंटनी की जा रही है, और कंपनियां बड़े पैमाने पर नौकरियों से निकाल रही है. इससे पहले लास्‍ट दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई लेकिन जनवरी में ये घटकर 7.14 प्रतिशत रह गई थी. जबकि फरवरी में ये 7.45 प्रतिशत तक जा पहुंची थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

नीट पेपर लीक में बड़ा खुलासा! CBI ने गिनाईं NTA की सुरक्षा खामियां, एक ही एक्सपर्ट को मिला पेपर तक एक्सेस

जांच एजेंसी के मुताबिक, NTA के गोपनीय कक्ष में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था नहीं थी. इसके अलावा प्रश्नपत्र तैयार करने के अलग-अलग चरणों में एक ही विशेषज्ञों की भागीदारी से अंतिम प्रश्नपत्र तक उनकी पहुंच बन गई, जिसका कथित तौर पर आरोपियों ने फायदा उठाया.

08-August-2026

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

27-July-2026

SRCC ने पूरे किए 100 साल: दिल्ली यूनिवर्सिटी में शताब्दी समारोह की शुरुआत, पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह संस्थान भारत के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक है और इसके 100 वर्ष पूरे होना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है.

26-April-2026

‘ट्रिपल बॉटम लाइन’ यानी लाभ, लोग और पर्यावरण के संतुलन पर दें ध्यान: शशि थरूर

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने अपने पूर्व छात्रों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया. इसमें विशिष्ट पूर्व छात्र सम्मान और युवा पूर्व छात्र उपलब्धि सम्मान जैसे पुरस्कार शामिल रहे.

13-April-2026

अनिश्चित दौर में करियर की नई परिभाषा: मूल्य, सहयोग और सीख बन रहे हैं सफलता की असली नींव

समिट से उभरकर आने वाला संदेश साफ है. अनिश्चितता भले ही अपरिहार्य हो, लेकिन करियर की दिशा पूरी तरह परिस्थितियों के हवाले नहीं होती. अनुशासन, सहयोग, मूल्य, जिज्ञासा और सीखने की निरंतर इच्छा ऐसे आधार हैं, जिन पर टिकाऊ और सार्थक करियर खड़े होते हैं.

10-February-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago