✕

होम / बिजनेस / देश की बड़ी तेल कंपनी के नतीजों ने किया निराश, इतना मिलेगा डिविडेंड 

देश की बड़ी तेल कंपनी के नतीजों ने किया निराश, इतना मिलेगा डिविडेंड 

इंडियन ऑयल कंपनी के मुनाफे से लेकर रेवेन्‍यू तक में गिरावट के बाद कंपनी ने अपने निवेशकों को 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑयल सेक्‍टर की बड़ी कंपनी इंडियन ऑयल के नतीजे जारी हो गए हैं. कंपनी के मुनाफे से लेकर रेवेन्‍यू में बड़ी कमी देखने को मिली है. हालांकि कंपनी की ओर से निवेशकों को डिविडेंड देने का फैसला किया गया है. कंपनी अपने निवेशकों को प्रति शेयर 7 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है. सबसे खास बात ये भी है कि कंपनी ने जो डिविडेंड देने का फैसला किया है वो 10 रुपये के फेसवैल्‍यू वाले का 70 प्रतिशत है. 

जानिए कितना रहा है मुनाफा? 
कंपनी की ओर से जारी किए नतीजों के अनुसार, 2023-24 में कंपनी को 4838 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. जबकि 2022-23 में नतीजों पर नजर डालें तो ये 10059 करोड़ रुपये रहा था, जो 52 प्रतिशत कम है. वहीं अगर 2024 के पहले तीन महीनों में कंपनी के नतीजों पर नजर डालें तो कच्‍चे तेल के दामों में 16 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था. इसके कारण कंपनी के मुनाफे में कमी आई थी लेकिन कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है. 

कमाई में भी आई है कमी 
वहीं अगर इंडियन ऑयल की चौथी तिमाही में कमाई पर नजर डालें तो उसमें गिरावट देखने को मिली है. कंपनी का रेवेन्‍यू 3 फीसदी घटकर 2.19 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्‍तीय वर्ष में ये 2.26 लाख करोड़ रुपये रहा था. वहीं 2023-24 के दौरान कंपनी के ऑपरेशन से रेवेन्‍यू में गिरावट देखने को मिली है. वहीं अगर कंपनी के पूरे साल के रेवेन्‍यू पर नजर डालें तो वो 866345 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल 2022-23 में ये 934953 करोड़ रुपये रहा था. 

कैसी रही शेयर की चाल? 
वहीं अगर कंपनी के शेयर पर नजर डालें तो मंगलवार को ये 179.50 रुपये पर खुला था, जबकि 168.95 रुपये बंद हुआ. कंपनी के शेयर में 4.41 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली. कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का हाई 196.80 रुपये रहा जबकि 52 हफ्तों का लो प्राइस 81.40 रुपये रहा. कंपनी का मार्केट 2.39 लाख करोड़ रहा है. 

ये भी पढ़ें: एक प्‍लेट पानी पुरी का दाम 333 रुपये, जानिए क्‍यों सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

1 hour ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

2 hours ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

4 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें

दूसरों का ख्याल रखने से पहले खुद का रखें ध्यान, क्यों जरूरी है आत्म-देखभाल?

BW Businessworld के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ तथा exchange4Media के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा ने लेखिका, प्रमाणित मेटाफिजिशियन, माइंडसेट कोच, सामाजिक उद्यमी और Maheshwari Foundation की संस्थापक संगीता माहेश्वरी के साथ विचारोत्तेजक बातचीत की. 

9 minutes ago