होम / अप्वाइंटमेंट / कौन हैं प्रीति सुदन जिन्हें बनाया गया UPSC का नया प्रेसिडेंट, कल से संभालेंगी कुर्सी? 

कौन हैं प्रीति सुदन जिन्हें बनाया गया UPSC का नया प्रेसिडेंट, कल से संभालेंगी कुर्सी? 

मनोज सोनी के इस्तीफे के बाद प्रीति सुदन को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रेसिडेंट की कुर्सी पर प्रीति सुदन (Preeti Sudan) बैठेंगी. वह कल यानी 1 अगस्त से कार्यभार संभालेंगी. अब तक मनोज सोनी यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे, लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए कार्यकाल खत्म होने के पहले ही इस्तीफा दे दिया था. उनके इस्तीफे को पूजा खेडकर विवाद को लेकर UPSC पर उठे सवालों से जोड़कर भी देखा गया. सोनी का कार्यकाल मई 2029 को समाप्त होना था. उन्होंने 16 मई 2023 को UPSC का अध्यक्ष पद ग्रहण किया था.  

कई पदों का अनुभव 
UPSC की नई प्रेसिडेंट प्रीति सुदन 1983 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुकी हैं. मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली प्रीति ने 1983 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया. प्रीति सुदन ने महिला एवं बाल विकास और रक्षा मंत्रालय के अलावा खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में बतौर सचिव सेवाएं दी हैं. 

AP कैडर की IAS
हरियाणा की रहने वालीं प्रीति आंध्र प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी हैं. वह जुलाई 2020 में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के रूप में रिटायर हुई थीं और इसके बाद वह  यूपीएससी से जुड़ गईं.  उनके अनुभव और UPSC में किए गए कामों को देखते हुए उन्हें अब संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया गया है. प्रीति सुदन ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान, 'आयुष्मान भारत मिशन', राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल आयोग के कामों में भी सक्रिय योगदान दिया है. 

सामने होगी बड़ी चुनौती 
एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में ई-सिगरेट को बैन करवाने में प्रीति सुदन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. IAS प्रीति के पास इकोनॉमिक्स में M.Phil की डिग्री है. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से MSc भी किया हुआ है. प्रीति सुदन के सामने सबसे बड़ी चुनौती UPSC की चयन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों को दूर करने के लिए सिस्टम की खामियों को दुरुस्त करने की होगी. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर और IAS अभिषेक सिंह को लेकर UPSC विवादों में  रहा है. इन दोनों पर OBC और विकलांग कैटेगरी का गलत फायदा उठाकर सिलेक्शन लेने का आरोप है.

क्या है UPSC की जिम्मेदारी?
UPSC भारत के संविधान के तहत यह एक संवैधानिक निकाय है. इसके अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति सीधे राष्ट्रपति द्वारा की जाती है. UPSC केंद्र सरकार की ओर से कई परीक्षाएं आयोजित करता है. इसके द्वारा हर साल सिविल सेवा परीक्षाएं (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और केंद्रीय सेवाओं- जैसे कि ग्रुप A और ग्रुप B में नियुक्ति के लिए एग्जाम कंडक्ट करवाए जाते हैं. आयोग में अध्यक्ष के अलावा 10 सदस्य गवर्निंग बॉडी में होते हैं. UPSC के सदस्यों क कार्यकाल छह साल का होता है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago