✕

होम / अप्वाइंटमेंट / Inside Story: मेघवाल को क्यों मिला अहम मंत्रालय, किरेन रिजिजू पर क्या भारी पड़ी तकरार! 

Inside Story: मेघवाल को क्यों मिला अहम मंत्रालय, किरेन रिजिजू पर क्या भारी पड़ी तकरार! 

मोदी कैबिनेट ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया है. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है. किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीन ली गई है. उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है. इसे रिजिजू के डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है. वहीं, अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) को कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी किरेन रिजिजू के कामकाज से खुश नहीं थे. खासकर जिस तरह से वह पिछले कुछ समय से बयानबाजी कर रहे थे, उससे PM खासे नाराज थे.

ऐसे ही हुई थी रविशंकर के विदाई
वैसे, किरेन रिजिजू से कानून मंत्री की कुर्सी छीनने की पहले कोई चर्चा नहीं थी, ये फैसला अचानक हुआ है. रिजिजू से पहले जुलाई 2021 में रविशंकर प्रसाद को भी इसी तरह कानून मंत्रालय से हटा दिया गया था. कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर अपनी टिप्पणियों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहे थे. इससे न्यायपालिका बनाम सरकार जैसी स्थिति बनी और सरकार को असहज स्थिति का भी सामना करना पड़ा था. रिजिजू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर कई बार तीखे हमले किए थे. उन्होंने इस प्रणाली को 'अपारदर्शी' करार दिया था. माना जा रहा है कि इसी के चलते उनकी कानून मंत्रालय से विदाई की गई है.

इसलिए मेघवाल पर खेला दांव 
वहीं, अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्रालय जैसा अहम विभाग देने के पीछे चुनावी लाभ की अभिलाषा है. दरअसल, मेघवाल राजस्थान से आते हैं और BJP का एक बड़ा दलित चेहरा हैं. राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में उन्हें कानून मंत्रालय सौंपकर दलित वोटों को साधने की कोशिश की गई है. अर्जुन राम मेघवाल अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं. उन्हें अक्सर साइकिल चलाते हुए काम पर जाते देखा जाता है. राजनीति के जानकार भी मानते हैं कि मेघवाल को कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर ही दी गई है.

ये भी पढ़ें - बृजभूषण के बहाने कहीं PM मोदी तो नहीं हैं निशाने पर? 

कामकाज की जारी समीक्षा
जानकारी के अनुसार, PM मोदी मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. सभी मंत्रियों से रिपोर्ट तलब की गई है. PM देख रहे हैं कि किन मंत्रालयों ने उनकी उम्मीद के अनुरूप काम किया है. बताया जा रहा है कि किरेन रिजिजू की बयानबाजी और उन्हें लेकर बढ़ता रोष उनकी विदाई की प्रमुख वजह रही है. हालांकि, अभी ये साफ नहीं हो सका है कि क्या और भी कुछ मंत्रियों के विभागों में इस तरह फेरबदल किया जा सकता है.    


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ZEE5 में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-क्रिएटिव नियुक्त हुए प्रिंस मिश्रा

प्राइम वीडियो में काम कर चुके प्रिंस मिश्रा के पास फिल्म, विज्ञापन, टेलीविजन, रेडियो और ओटीटी क्षेत्र में 14 साल से अधिक का अनुभव है. ZEE5 में वह ब्रांड की पहचान मजबूत करने और दर्शकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने पर काम करेंगे.

2 days ago

चार्जजोन और बिलियनई मोबिलिटी में खुशबू गोटेचा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं सीनियर VP

मीडिया क्षेत्र से मोबिलिटी सेक्टर में कदम रखने वाली खुशबू गोटेचा दोनों कंपनियों में मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग और कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस की जिम्मेदारी संभालेंगी.

3 days ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

3 days ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

4 days ago

हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस के CEO बने विवेक कन्नन, सचिन पिल्लई की लेंगे जगह

कन्नन को वित्तीय सेवा क्षेत्र, रिटेल लेंडिंग और बिजनेस ऑपरेशंस में दो दशक से अधिक का अनुभव है. हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस में COO रहते हुए वह कंपनी के हाउसिंग फाइनेंस कारोबार की निगरानी कर रहे थे.

1 week ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

2 days ago

2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 530 GW पहुंचने का अनुमान, सौर ऊर्जा की होगी 80% से ज्यादा हिस्सेदारी: IEA

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 2030 तक बढ़कर करीब 530 गीगावॉट हो सकती है. इस विस्तार में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है.

1 day ago

NSE-Augmont के EGR सेगमेंट में पहले दिन ₹33.11 करोड़ का कारोबार, 2.27 लाख कॉन्ट्रैक्ट्स की ट्रेडिंग

NSE और Augmont की साझेदारी में इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (EGR) सेगमेंट में 6 नवंबर को लाइव ट्रेडिंग की शुरुआत हुई. पहले ही दिन इसमें 33.11 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया.

1 day ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 day ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 day ago