होम / अप्वाइंटमेंट / जी किशन कुमार बने BPCL के नए CMD, उनके सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

जी किशन कुमार बने BPCL के नए CMD, उनके सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

BPCL वही कंपनी है जो पहले बर्मा सेल के नाम से जानी जाती थी. लेकिन इंदिरा गांधी सरकार ने बांग्‍लादेश युद्ध के बाद इसका राष्‍ट्रीयकरण कर दिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑयल रिफायनिंग और मार्केटिंग कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड को नया सीएमडी मिल गया है. पब्लिक एंटरप्राइजेज सिलेक्शन बोर्ड ने जी किशन कुमार के नाम को बीपीसीएल के नए सीएमडी के लिए फाइनल कर दिया है. वें जल्द ही अपना पदभार संभाल सकते हैं, इस पद के लिए छ: उम्‍मीदवारों ने इंटरव्‍यू दिया था. जी किशन कुमार को बीपीसीएल की कमान मिल तो गई है लेकिन उनके सामने कई तरह की चुनौतियां हैं.


आखिर कौन हैं जी किशन कुमार
जी किशन कुमार मौजूदा समय में इसी कंपनी के मुंबई हेड क्वार्टर में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर तैनात हैं, नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में स्नातक पास कर चुके है. उन्होंने फाइनेंस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन जमुना लाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से किया है जी किशन कुमार ने बीपीसीएल को मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर 1987 में ज्‍वॉइन किया था वह अब तक लॉयल्टी प्रोग्राम में सीनियर मैनेजर डेप्युटी जनरल मैनेजर लर्निंग एंड डेवलपमेंट चीफ जनरल मैनेजर मार्केटिंग एंड लुब्रिकेंट चीफ जनरल मैनेजर एचआरडी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एचआरडी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर लुब्रिकेंट के पदों पर रह चुके हैं. भारत पेट्रोलियम के सीएमडी पद के लिए छ: उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था, जिसमें से जी किशन कुमार के नाम को फाइनल कर दिया गया है.


आखिर क्‍या हैं बीपीसीएल के लिए नई चुनौतियां 
जी किशन कुमार को बीपीसीएल की कमान तो मिल गई है लेकिन कंपनी के सामने मौजूदा समय में कई तरह की चुनौतियां मौजूद हैं. उनकी चुनौतियों के बारे में बताते हुए जाने माने उर्जा विशेषज्ञ नरेन्‍द्र तनेजा बताते हैं कि उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती बीपीसीएल के प्राइवेटाइज को लेकर है. सरकार पिछले तीन साल से इसका प्राइवेटाइजेशन करना चाह रही है, लेकिन सही कीमत न मिलने के कारण वो अभी तक नहीं हो पा रहा है. जब तक उसका सही दाम नहीं मिलेगा तब तक सरकार आगे नहीं बढ़ सकती है. उनके सामने एक चुनौती ये भी है कि कंपनी को प्राइवेटाइजेंशन के लिए तैयार करना है. यही नहीं दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ रही है ऐसे में तेल की आपूर्ति बनाए रखना भी एक बहुत बड़ी चुनौती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IWAI के चेयरमैन बने सुशील कुमार लोहानी, सचिव स्तर पर हुई नियुक्ति

1995 बैच के ओडिशा कैडर के आईएएस अधिकारी सुशील कुमार लोहानी संभालेंगे भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण की कमान. केंद्र ने चेयरमैन के पद को अस्थायी रूप से सचिव स्तर तक अपग्रेड किया है.

17 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

1 day ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

1 day ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

4 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

6 days ago


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

9 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

9 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

12 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

10 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

14 hours ago