होम / अप्वाइंटमेंट / महज 5 सालों में दीपाली नायर ने छोड़ा IBM का साथ, अब ये कंपनी है नया ठिकाना

महज 5 सालों में दीपाली नायर ने छोड़ा IBM का साथ, अब ये कंपनी है नया ठिकाना

IBM की डिजिटल सेल्स-इंडिया की डायरेक्टर दीपाली नायर ने दूसरी कंपनी जॉइन कर ली है. IBM के साथ उनका रिश्ता केवल 5 साल का रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

IBM से एक बड़ी खबर सामने आई है. कंपनी की डिजिटल सेल्स-इंडिया की डायरेक्टर दीपाली नायर (Deepali Naair) ने अपना पद छोड़ दिया है. उन्हें IBM का हिस्सा बने महज 5 साल ही हुए थे. अब उन्होंने CK बिड़ला ग्रुप के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. यहां उन्हें ग्रुप CMO बनाया गया है. 

दो दशक का अनुभव
उच्च पदस्थ सूत्रों ने हमारी सहयोगी वेबसाइट e4m को यह जानकारी दी है. सेल्स, मार्केटिंग, ई-कॉमर्स और P&L प्रबंधन में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, नायर ने कई दिग्गज कंज्यूमर ब्रैंड्स का नेतृत्व किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाटा मोटर्स (Tata Motors) से की थी. 

कई कंपनियों में किया काम
नायर ने BPL Mobile Communications में बतौर मैनेजर सेवाएं दीं, यहां वह मार्केटिंग ऑपरेशंस का कामकाज देखती थीं. इसके बाद उन्होंने FCB Ulka Advertising को अपना नया ठिकाना बनाया. इस कंपनी में उन्हें ग्रुप हेड अकाउंट प्लानिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई. वह मैरिको में मार्केटिंग मैनेजर और EMM कंसलटेंट ग्रुप में सलाहकार भी रही हैं. 

विजिटिंग फैकल्टी भी रही
बाद में उन्होंने HSBC एसेट मैनेजमेंट इंडिया में वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी भी संभाली. नायर ने एलएंडटी जनरल इंश्योरेंस कंपनी में बतौर ब्रैंड, कस्टमर सर्विस और ई-कॉमर्स की कंट्री हेड के तौर पर भी काम किया है. Mahindra Holidays & Resorts India में, वह चीफ मार्केटिंग ऑफिसर थीं. इसके अलावा, वह एसपी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च में विजिटिंग फैकल्टी भी रही हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

6 hours ago

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

6 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

1 week ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026


बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago