होम / अप्वाइंटमेंट / TCS में हुआ बड़ा बदलाव, इस महिला अधिकारी को मिली नई जिम्‍मदारी

TCS में हुआ बड़ा बदलाव, इस महिला अधिकारी को मिली नई जिम्‍मदारी

TCS में जब से नए सीईओ आए हैं तब से कई बदलाव हो चुके हैं. इन बदलावों में सीईओ कृतिवासन ने अब कंपनी में 34 सालों से काम कर रही महिला अधिकारी को नई जिम्‍मेदारी दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईटी सेक्‍टर की नामी कंपनी टाटा कंसेलटेंसी सर्विसेज में टॉप लेवल पर एक बड़ा बदलाव हुआ है. कंपनी ने एलिजाबेथ मैथ्‍यू को डॉयवर्सिटी यूनिट का चीफ बनाया है. वो इससे पहले कंपनी में एक्जिक्‍यूटिव के तौर पर काम कर रही थी. उनकी नियुक्ति को लेकर कंपनी के कर्मचारियों को लिखे मेल में सीएचआरओ मिलिंद लक्‍कड़ ने कहा है कि मुझे इसकी सूचना देते हुए बड़ी खुशी हो रही है.

क्‍या लिखा है कंपनी के इस मेल में? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएचआरओ के द्वारा लिखे गए इस मेल में बताया है कि एलिजाबेथ ने अनंत हेडले से पदभार ले लिया है. अनंत हेडले को कंपनी ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग विभाग में भेज दिया है. एलिजाबेथ 1989 से कंपनी से जुड़ी हुई हैं. उनकी नियुक्ति कंपनी नए सीईओ कृतिवासन के टॉप मैनेजमेंट में हुए बदलाव के बाद हुई है. कृतिवासन ने 2023 में नए सीईओ का पदभार संभाला है. उनसे पहले सीईओ की जिम्‍मेदारी राजेश गोपीनाथन देख रहे थे. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि अभी तक कंपनी की ओर से इसे लेकर पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दिया गया है. 

अब तक कंपनी में हो चुके हैं कई बदलाव 
नए सीईओ के आने के बाद से अब तक कंपनी कई तरह के बदलाव कर चुकी है. कंपनी के चीफ टेक्‍नोलॉजी ऑफिसर के अनंत कृष्‍णन 31 जुलाई 2023 को रिटायर हो चुके हैं. अब तक नए सीईओ के आने के बाद से कई बदलाव हो चुके हैं. इनमें शंकर नारायण, हैरिक विन, शिव गणेशन, वी राजन्‍ना, अशोक पई और रेगुरामम अय्यास्‍वामी जैसे अहम नाम शामिल हैं. कंपनी ने इन सभी बदलावों की जानकारी एक्‍सचेंज फाइल में दी है. 

आखिर क्‍या करती है टीसीएस? 
टीसीएस दुनिया की एक नामी टेक सॉल्‍यूशन प्रोवाइडर कंपनी है. दुनिया के कई देशों में काम करने वाली इस कंपनी के पास कर्मचारियों की एक बड़ी संख्‍या है, जो इसे सबसे अलग बनाता है. पिछले साल जनवरी में आई एक रिपोर्ट में ये साफ कहा गया था कि टीसीएस दुनिया का सबसे कीमती ब्रैंड है. इस सूची में भारत की पांच अन्‍य कंपनियों ने शीर्ष 25 कंपनियों में अपनी जगह बना ली है. TCS 46 देशों में 150 स्‍थानों से ऑपरेट करती है. कंपनी को लेकर 2022 में ये जानकारी भी सामने आई थी कि कंपनी के दुनियाभर में 600000 कर्मचारी हैं. 
  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago