✕

होम / ऐड वर्ल्ड / गडकरी के एक ट्वीट पर मचा बवाल, अक्षय कुमार की भी लग रही क्लास; जानें क्या है पूरा मामला 

गडकरी के एक ट्वीट पर मचा बवाल, अक्षय कुमार की भी लग रही क्लास; जानें क्या है पूरा मामला 

नितिन गडकरी ने ट्विटर पर जो एड वीडियो शेयर किया है, उसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी नज़र आ रहे हैं. इसलिए वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सड़क हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत के बाद सरकार रोड सेफ्टी को लेकर सख्त हो गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी स्पष्ट कर चुके हैं कि सीट बेल्ट सभी के लिए अनिवार्य होगी. कार में पीछे बैठने वालों को भी इस नियम का पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस बीच उनकी एक पोस्ट पर बवाल मच गया है. ये पोस्ट कार में 6 एयरबैग्स को प्रमोट करने से जुड़ी है, लेकिन इसे दहेज़ प्रथा को बढ़ावा देने के तौर पर देखा जा रहा है.

6 एयरबैग्स चाहते हैं गडकरी
नितिन गडकरी ने ट्विटर पर जो एड वीडियो शेयर किया है, उसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी नज़र आ रहे हैं. इसलिए वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं. ऐसा विज्ञापन करने के लिए सोशल मीडिया पर उनकी भी आलोचना हो रही है. बता दें कि केंद्रीय मंत्री गडकरी कारों में छह एयरबैग्स पर जोर देते आए हैं. वह छोटी कारों में भी एयरबैग्स चाहते हैं, जिससे कार निर्माता कंपनियां नाराज़ चल रही हैं. गडकरी का कहना है कि कार कंपनियां जब भारत से बाहर गाड़ियां एक्सपोर्ट करती हैं, तो सेफ्टी का पूरा ध्यान रखती हैं. लेकिन भारत में उनके लिए यह गंभीर मुद्दा नहीं रह जाता, ऐसा अब नहीं चलेगा.    

सुरक्षित सफर का दिया संदेश 
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 6 एयरबैग के समर्थन में एक वीडियो शेयर किया है. अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है, '6 एयरबैग वाली गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं'. इस वीडियो में कुमार भी नजर आ रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि इस वीडियो के जरिए दहेज प्रथा का प्रचार किया जा रहा है. जबकि भारत में दहेज लेना या देना दंडनीय अपराध है. अक्षय के साथ-साथ नितिन गडकरी भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं. विपक्ष भी उन पर देहज प्रथा को बढ़ावा देने का आरोप लगा रहा है.

ऐसा क्या है विज्ञापन में?
विज्ञापन में पिता को बेटी की विदाई के दौरान रोते हुए दिखाया गया है. इसी दौरान अक्षय कुमार पुलिसकर्मी की वर्दी में वहां पहुंचते हैं और लड़की के पिता को एयरबैग्स की अहमियत समझाते हैं. वह कहते हैं कि ऐसी गाड़ी में बेटी को विदा करोगे तो रोना तो आएगा ही. गाड़ी में 2 एयरबैग्स हैं छह क्यों नहीं? यदि हादसा हुआ तो आगे वाले एयरबैग्स की वजह से बच जाएंगे, लेकिन पीछे म्यूजिक सुनते-सुनते बेटी और दामाद दोनों टाटा-टाटा बाय-बाय जो जाएंगे'.

शिवसेना लीडर ने बोला हमला
शिवसेना लीडर प्रियंका चतुर्वेदी ने विज्ञापन को समस्या ग्रस्त करार दिया है. उन्होंने पूछा है कि आखिर ऐसे क्रिएटिव विज्ञापन पास कौन करता है? सरकार कार के सुरक्षा पहलू को बढ़ावा देने के लिए पैसा खर्च कर रही है या इस विज्ञापन के माध्यम से दहेज़ की बुराई और आपराधिक कृत्य को बढ़ावा दे रही है? गौरतलब है कि हाल ही में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. मिस्त्री पिछली सीट पर बैठे थे और उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Nourish के इस TVC में दिखा शिल्पा और शमिता शेट्टी का अखाड़े में जलवा, बताए इसके फायदे

विज्ञापन की अवधारणा लीड्स ब्रांड कनेक्ट एजेंसी द्वारा तैयार की गई है.

23-November-2022

कैंपा कोला के विज्ञापन में नजर आया था बॉलीवुड का ये सुपर स्टार, पहचानते हैं आप?

मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अपने FMCG कारोबार को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट ड्रींक ब्रांड कैंपा को खरीदा है.

05-September-2022

Meta ने पेश की नो-कॉस्ट EMI स्कीम, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

भारत में अपने 'ग्रो योर बिजनेस' समिट के दूसरे संस्करण में, Meta ने देश के सभी विज्ञापनदाताओं के लिए कई उन्नत सेवा समर्थन सुविधाओं की भी घोषणा की.

31-August-2022

आज लॉन्च होगी प्रार्थना बत्रा की किताब 'Getting the Bread: The Gen-Z Way to Success'

नई दिल्ली के 'द पार्क' में स्पोर्ट्स आइकन साक्षी मलिक प्रार्थना बत्रा की पहली किताब को लॉन्च करेंगी.

07-July-2022

एक बार फिर बजा भारत का डंका, लंदन में हुआ 'जय-जयकार'

1 जून से 30 जून तक पूरे लंदन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया उत्सव.

05-July-2022


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

11 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

8 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

8 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

11 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

11 hours ago