✕

होम / ऐड वर्ल्ड / आज लॉन्च होगी प्रार्थना बत्रा की किताब 'Getting The Bread: The Gen-Z Way To Success'

आज लॉन्च होगी प्रार्थना बत्रा की किताब 'Getting the Bread: The Gen-Z Way to Success'

नई दिल्ली के 'द पार्क' में स्पोर्ट्स आइकन साक्षी मलिक प्रार्थना बत्रा की पहली किताब को लॉन्च करेंगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

महज 17 साल की उम्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं प्रार्थना बत्रा की पहली किताब 'Getting the Bread: The Gen-Z Way to Success' आज लॉन्च होने वाली है. नई दिल्ली के 'द पार्क' में स्पोर्ट्स आइकन साक्षी मलिक किताब को लॉन्च करेंगी.

बड़ी हस्तियों से की बात 
प्रार्थना ने 2020 में उद्यमिता के बारे में एक यूट्यूब सीरीज शुरू की थी, जिसमें उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ीं हस्तियों से लोगों को रू-ब-रू करवाया था. इस सीरीज में उन्होंने विख्यात पत्रकार बरखा दत्त, प्राजक्ता कोली और साक्षी मलिक जैसी हस्तियों से उनके जीवन, अनुभव आदि पर बातचीत की थी. अब उन्होंने उसे किताब की शक्ल देकर सबके सामने पेश किया है.

रीडर, पब्लिक स्पीकर
प्रार्थना बत्रा को पढ़ने का बेहद शौक है, जो एक अच्छा लेखक बनने की पहली सीढ़ी है. इसके अलावा, वह पब्लिक स्पीकर भी हैं. प्रार्थना 2019 में वुमन इकॉनोमिक फोरम सहित कई बड़े पब्लिक फोरम में अपनी बात रख चुकी हैं. वुमन इकॉनोमिक फोरम में प्रार्थना तीन सबसे युवा स्पीकर्स में शामिल थीं. उन्होंने बेहद ज्वलंत मुद्दे 'मासिक धर्म को क्यों सेलिब्रेट नहीं किया जाना चाहिए' पर अपने विचारों से सभी को प्रभावित किया था. 2021 में, उन्हें महिला दिवस पर IIM तिरुचिरापल्ली में बतौर स्पीकर आमंत्रित किया गया था.

Blub World में मिली जगह
प्रार्थना और उनकी टीम ने TiE Young Entrepreneurs Business Plan प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था. वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘लज्जा डायरीज’ की सह-संस्थापक भी हैं. यह प्लेटफ़ॉर्म नारीवाद और महिला अधिकारों पर काम करता है. लैंगिक पूर्वाग्रह पर उनका लेख 'द हिंदू' अखबार में प्रकाशित हुआ था और उन्हें फरवरी 2021 के Blub World के एडिशन में यंग एंटरप्रेन्योर सेक्शन में जगह मिली थी.

हर तरफ हो रही तारीफ
प्रार्थना बत्रा को अपनी किताब को लेकर हर तरफ से तारीफ और शुभकामनाएं मिल रही हैं. वायकॉम18 के पूर्व COO और हाउस ऑफ चीयर के संस्थापक राज नायक ने कहा 'बेहद समझदार होने के साथ-साथ प्रार्थना जमीन से जुड़ीं हुई हैं. इतनी कम उम्र में वह आत्मविश्वास, दृढ़ संकल्प, जुनून और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धता से भरी हुईं नजर आती हैं. अपना यूट्यूब चैनल शुरू करने से लेकर किताब लिखने तक, उन्होंने साबित कर दिया है कि सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती. मेरी यही कामना है कि उन्हें जीवन के हर सफर पर कामयाबी मिले’.   

आप प्रार्थना बत्रा के यूट्यूब चैनल पर क्लिक कर विभिन्न क्षेत्रों के सेलिब्रिटीज संग उनके इंटरेक्शन इस लिंक के जरिए देख सकते हैं


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Nourish के इस TVC में दिखा शिल्पा और शमिता शेट्टी का अखाड़े में जलवा, बताए इसके फायदे

विज्ञापन की अवधारणा लीड्स ब्रांड कनेक्ट एजेंसी द्वारा तैयार की गई है.

23-November-2022

गडकरी के एक ट्वीट पर मचा बवाल, अक्षय कुमार की भी लग रही क्लास; जानें क्या है पूरा मामला 

नितिन गडकरी ने ट्विटर पर जो एड वीडियो शेयर किया है, उसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी नज़र आ रहे हैं. इसलिए वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

13-September-2022

कैंपा कोला के विज्ञापन में नजर आया था बॉलीवुड का ये सुपर स्टार, पहचानते हैं आप?

मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अपने FMCG कारोबार को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट ड्रींक ब्रांड कैंपा को खरीदा है.

05-September-2022

Meta ने पेश की नो-कॉस्ट EMI स्कीम, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

भारत में अपने 'ग्रो योर बिजनेस' समिट के दूसरे संस्करण में, Meta ने देश के सभी विज्ञापनदाताओं के लिए कई उन्नत सेवा समर्थन सुविधाओं की भी घोषणा की.

31-August-2022

एक बार फिर बजा भारत का डंका, लंदन में हुआ 'जय-जयकार'

1 जून से 30 जून तक पूरे लंदन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया उत्सव.

05-July-2022


बड़ी खबरें

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

9 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

6 hours ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

7 hours ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

10 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

10 hours ago