होम / ऐड वर्ल्ड / कैंपा कोला के विज्ञापन में नजर आया था बॉलीवुड का ये सुपर स्टार, पहचानते हैं आप?

कैंपा कोला के विज्ञापन में नजर आया था बॉलीवुड का ये सुपर स्टार, पहचानते हैं आप?

मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अपने FMCG कारोबार को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट ड्रींक ब्रांड कैंपा को खरीदा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

एक जमाने में लोगों को दीवाना बनाने वाली कैंपा कोला फिर वापसी कर रही है. हालांकि, इस बार 'ये प्योर ड्रिंक ग्रुप' के साथ नहीं बल्कि रिलायंस के बैनर तले कमबैक करेगी. मुकेश अंबानी की रिलायंस ने इस सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड को खरीद लिया है. जब से यह खबर आम हुई है, सोशल मीडिया पर कैंपा कोला से जुड़ी पुरानी यादें भी ताजा होने लगी हैं.  

आयशा श्रॉफ भी आई थीं नज़र 
कैंपा कोला ने अपने विज्ञापन के लिए सलमान खान को साइन किया था. इस विज्ञापन में उनके साथ जैकी श्रॉफ की पत्नी मां आयशा श्रॉफ भी थीं. इसी के साथ सलमान की एड वर्ल्ड में एंट्री हुई थी. यानी आज के चुलबुल पांडे को विज्ञापन की दुनिया में कैंपा कोला ही लेकर आई थी.

सोसयो ब्रांड भी खरीदा
मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अपने FMCG कारोबार को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट ड्रींक ब्रांड कैंपा को खरीदा है. इसके अलावा, कंपनी ने प्योर ड्रींक ग्रुप से उसका सोसयो ब्रांड भी खरीदा लिया है.  रिलायंस रिटेल के कैम्पा और सोसयो ब्रांड के अधिग्रहण करने के बाद पेप्सी और कोका कोला को बड़ी चुनौती मिलना तय है.

तीन फ्लेवर में आएगी 
पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना बैठक में रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने ऐलान किया था कि कंपनी एफएमसीजी क्षेत्र में उतरने जा रही है. इसके तुरंत बाद खबर आई कि रिलायंस रिटेल ने सॉफ्ट ड्रींक ब्रांड कैंपा को खरीद लिया है. Campa को 3 फ्लेवर्स में री-लॉन्च किया जाएगा. यह आइकॉनिक Campa Cola, लेमन और ऑरेंज फ्लेवर में आएगी. 

70 के दशक में हुई थी लॉन्च 
कैंपा ब्रांड को रिलायंस रिटेल के स्टोर्स और लोकल किराना शॉप्स के जरिए बेचा जाएगा. बता दें कि कैंपा कोला को 1970 के दशक में प्योर ड्रिंक्स ग्रुप ने लॉन्च किया था, यही ग्रुप भारतीय बाजार में 1949 में कोका-कोला लेकर आया था. दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने FMCG कारोबार को बढ़ाना चाहती है. इसी के मद्देनजर उसने कैंपा कोला का अधिग्रहण किया है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Nourish के इस TVC में दिखा शिल्पा और शमिता शेट्टी का अखाड़े में जलवा, बताए इसके फायदे

विज्ञापन की अवधारणा लीड्स ब्रांड कनेक्ट एजेंसी द्वारा तैयार की गई है.

23-November-2022

गडकरी के एक ट्वीट पर मचा बवाल, अक्षय कुमार की भी लग रही क्लास; जानें क्या है पूरा मामला 

नितिन गडकरी ने ट्विटर पर जो एड वीडियो शेयर किया है, उसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी नज़र आ रहे हैं. इसलिए वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

13-September-2022

Meta ने पेश की नो-कॉस्ट EMI स्कीम, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

भारत में अपने 'ग्रो योर बिजनेस' समिट के दूसरे संस्करण में, Meta ने देश के सभी विज्ञापनदाताओं के लिए कई उन्नत सेवा समर्थन सुविधाओं की भी घोषणा की.

31-August-2022

आज लॉन्च होगी प्रार्थना बत्रा की किताब 'Getting the Bread: The Gen-Z Way to Success'

नई दिल्ली के 'द पार्क' में स्पोर्ट्स आइकन साक्षी मलिक प्रार्थना बत्रा की पहली किताब को लॉन्च करेंगी.

07-July-2022

एक बार फिर बजा भारत का डंका, लंदन में हुआ 'जय-जयकार'

1 जून से 30 जून तक पूरे लंदन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया उत्सव.

05-July-2022


बड़ी खबरें

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

25 minutes ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

3 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

1 hour ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

4 hours ago