होम / ऐड वर्ल्ड / Meta ने पेश की नो-कॉस्ट EMI स्कीम, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

Meta ने पेश की नो-कॉस्ट EMI स्कीम, जानें किसे और कैसे मिलेगा फायदा

भारत में अपने 'ग्रो योर बिजनेस' समिट के दूसरे संस्करण में, Meta ने देश के सभी विज्ञापनदाताओं के लिए कई उन्नत सेवा समर्थन सुविधाओं की भी घोषणा की.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Meta (फेसबुक) ने भारत में छोटे व्यवसायों के लिए नो-कॉस्ट EMI योजना लेकर आया है. दरअसल, भारत में कई छोटे व्यवसाय अपने ग्राहकों तक पहुंचने के लिए डिजिटल और मेटा प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करते हैं. ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए वे इन प्लेटफॉर्म्स पर विज्ञापन भी देते हैं. इसी को ध्यान रखते हुए मेटा ने नो-कॉस्ट EMI लॉन्च की है. इस योजना के तहत विज्ञापन के लिए मेटा को 3 महीने में आसान, समान मासिक किस्तों में भुगतान किया जा सकेगा. 

ब्याज खर्च खुद उठाएगी 
Meta की तरफ से बताया गया है कि व्यवसायी विज्ञापन का भुगतान पार्टिसिपेटिंग बैंकों के जरिए बिना किसी अतिरिक्त ब्याज के कर सकेंगे. मेटा, बैंक को दिए जाने वाला ब्याज खुद वहन करेगी और इसे व्यवसाय को विज्ञापन खर्च पर अग्रिम छूट के रूप में देगी. विज्ञापनदाता नो कॉस्ट EMI बिलिंग के साथ, 3200 से लेकर 5 लाख रुपए तक का कोई भी अमाउंट EMI में कन्वर्ट करना चुन सकते हैं.

24 घंटे मिलेगा चैट सुविधा
भारत में अपने 'ग्रो योर बिजनेस' समिट के दूसरे संस्करण में, Meta ने देश के सभी विज्ञापनदाताओं के लिए कई उन्नत सेवा समर्थन सुविधाओं की भी घोषणा की. इसमें 24 घंटे, सातों दिन चैट सपोर्ट सर्विस भी शामिल है. यानी मेटा पर विज्ञापन देने वालों को हर समय मदद मिलती रहेगी. इस सपोर्ट को एक्सेस करने के लिए विज्ञापनदाताओं को मेटा बिजनेस हेल्प सेंटर पर ‘सपोर्ट’ विकल्प चुनना होगा.

भारत-केंद्रित समाधान
मेटा (फेसबुक इंडिया) के वीपी और एमडी अजीत मोहन ने कहा, 'इन घोषणाओं के साथ भारत में मेटा पर प्रत्येक विज्ञापनदाता को, चाहे उनका विज्ञापन खर्च कुछ भी हो, विकास के नए अवसरों को अनलॉक करने के लिए एक्सेस मिल गया है. वे महज एक क्लिक पर वित्तीय और सेवा सपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं'. उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि प्रत्येक व्यवसाय की अपनी एक अलग यात्रा होती और हम उनकी अनूठी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारत-केंद्रित समाधान बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमें उम्मीद है कि ग्रो योर बिजनेस समिट के दौरान हमने जो घोषणाएं की हैं, वे छोटे व्यवसायों को अधिक लचीलेपन और आसानी के साथ अपने व्यावसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करेंगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Nourish के इस TVC में दिखा शिल्पा और शमिता शेट्टी का अखाड़े में जलवा, बताए इसके फायदे

विज्ञापन की अवधारणा लीड्स ब्रांड कनेक्ट एजेंसी द्वारा तैयार की गई है.

23-November-2022

गडकरी के एक ट्वीट पर मचा बवाल, अक्षय कुमार की भी लग रही क्लास; जानें क्या है पूरा मामला 

नितिन गडकरी ने ट्विटर पर जो एड वीडियो शेयर किया है, उसमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार भी नज़र आ रहे हैं. इसलिए वो भी लोगों के निशाने पर आ गए हैं.

13-September-2022

कैंपा कोला के विज्ञापन में नजर आया था बॉलीवुड का ये सुपर स्टार, पहचानते हैं आप?

मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल ने अपने FMCG कारोबार को बढ़ाने के लिए सॉफ्ट ड्रींक ब्रांड कैंपा को खरीदा है.

05-September-2022

आज लॉन्च होगी प्रार्थना बत्रा की किताब 'Getting the Bread: The Gen-Z Way to Success'

नई दिल्ली के 'द पार्क' में स्पोर्ट्स आइकन साक्षी मलिक प्रार्थना बत्रा की पहली किताब को लॉन्च करेंगी.

07-July-2022

एक बार फिर बजा भारत का डंका, लंदन में हुआ 'जय-जयकार'

1 जून से 30 जून तक पूरे लंदन में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया उत्सव.

05-July-2022


बड़ी खबरें

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

2 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

55 minutes ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

1 hour ago

₹401 करोड़ के GST गोलमाल का खुलासा, CAG ऑडिट में 1,334 मामले सामने आए

CAG की ऑडिट रिपोर्ट में वर्क्स कॉन्ट्रैक्ट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में GST नियमों के उल्लंघन के 1,334 मामले सामने आए हैं. इनमें से 903 मामलों में विभाग ने आपत्तियां स्वीकार की हैं.

3 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

3 hours ago