होम / ऐसा भी होता है / Zara की शर्ट क्यों हो रही है Twitter पर ट्रोल? कमेंट्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

Zara की शर्ट क्यों हो रही है Twitter पर ट्रोल? कमेंट्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी!

Zara ने सफेद रंग की एक शर्ट बनाई है और इस शर्ट पर जो लिखा है उस वजह से शर्ट और कंपनी दोनों सोशल मीडिया पर ठहाकों की वजह बन गए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबोगरीब चीजें आपको देखने को मिल ही जाती हैं. कभी-कभी बड़े और काफी मशहूर ब्रैंड्स भी कुछ ऐसा करते हैं जिसकी बदौलत वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा मशहूर हो जाते हैं. हाल ही में कपड़े बनाने वाली कंपनी Zara ने कुछ ऐसा कर दिया है जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है.

Zara ने लिखी गलत हिंदी
दरअसल Zara ने सफेद रंग की एक शर्ट बनाई है और इस शर्ट पर जो लिखा है उसकी वजह से यह शर्ट और कंपनी दोनों ही सोशल मीडिया पर ठहाकों की वजह बन गए हैं. सफेद रंग की इस शर्ट पर जहां एक तरफ हिंदी में लिखा है ‘दिल्ली की धुप’ वहीं दूसरी तरफ ‘चावल’ लिखा है. न ही ये एक वाक्य है और न ही इसका कोई अर्थ है और लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर Zara ने बिना मतलब वाले हिंदी के कुछ शब्द अपनी शर्ट पर ऐसे ही क्यों लिख दिए हैं? वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि शायद कंपनी को भी नहीं पता कि शर्ट पर क्या लिखा है. 

कहां से हुई शुरुआत?
इस कन्फ्यूजन को सबसे पहले ट्विटर पर शिल्पा कनन नाम की एक यूजर ने अपने ट्वीट के माध्यम से साझा किया था. उन्होंने सफ़ेद रंग की इस शर्ट की एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा ‘LOL! Zara एक ऐसी शर्ट बेच रही है जिसपर हिंदी ममें कुछ लिखा हुआ है और इन शब्दों का कोई मतलब नहीं है. शर्ट की एक तरफ चावल लिखा हुआ है, जो एक प्रकार का खाद्य पदार्थ है और शर्ट की दूसरी तरफ दिल्ली की धुप या दिल्ली की गर्मी लिखा हुआ है. इस तस्वीर को शिल्पा ने ‘Lost In Translation’ हैशटैग के साथ साझा किया था. 

 

ट्विटर पर जमकर उड़ा शर्ट का मजाक
धीरे-धीरे यह ट्वीट ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने लगा और ट्विटर पर ही इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जहां एक तरफ बहुत से यूजर्स को लगा कि शायद कंपनी को हिंदी में क्या लिखा है वह समझ नहीं आया, वहीं बहुत से यूजर्स का मानना है कि कंपनी ‘Rise’ लिखना चाहती थी लेकिन गलती से यह ‘Rice’ हो गया और टाइपो में गलती के बावजूद भी उसे बस ट्रांसलेट करके शर्ट पर प्रिंट कर दिया गया. कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि कंपनी शायद ‘छांव’ लिखना चाहती थी लेकिन वो गलती से ‘चावल’ हो गया.

किसके लिए बनी है ये शर्ट? 
एक यूजर ने तो मॉडल को ही ट्रोल कर दिया और कमेंट कर लिखा ‘वैसे देखा जाए तो मॉडल भी चावल के एक लंबे दाने जैसा ही है’. अब बासमती है या नहीं, ये तो उसी व्यक्ति से पता चलेगा जो इसे पहनेगा. कुछ ट्विटर यूजर्स की मानें तो लोग इस सबके बावजूद भी ये शर्ट खरीदेंगे और उसके लिए बहुत से अन्य कारण भी हो सकते हैं. एक यूजर ने लिखा भारतीय लोग सबसे पहले इस शर्ट को खरीदेंगे तो वहीं एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि कम से कम ये शर्ट दिल्ली के पालिका बाजार में देखने को नहीं मिलेगी और भारतीयों से ज्यादा ये शर्ट पश्चिमी देशों के निवासियों के लिए मालूम होती है क्योंकि डिजाईन अच्छा है और शब्दों का मतलब उन्हें समझ नहीं आएगा. या फिर साउथ दिल्ली का कोई व्यक्ति भी इसे पहन सकता है. 
 

यह भी पढ़ें: Export में आई कमी से निपटने के लिए सरकार ने बनाई नई रणनीति, अब इन पर होगा फोकस

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago