होम / ऐसा भी होता है / एक-दो नहीं, इस फैमिली के 5 सदस्य बने जज; सभी हैं सगे भाई-बहन

एक-दो नहीं, इस फैमिली के 5 सदस्य बने जज; सभी हैं सगे भाई-बहन

सोशल मीडिया पर राजस्थान की एक फैमिली छाई हुई है. दरअसल, इस परिवार के 5 सदस्य जज बन गए हैं और सभी आपस में सगे भाई-बहन हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

राजस्थान के अलवर जिले का एक परिवार इन दिनों सुर्खियों में है. वजह ही कुछ ऐसी है कि हर तरफ बस इस परिवार की ही चर्चा हो रही है. दरअसल, भागीरथ मीणा परिवार के 5 सदस्य जज हैं और सभी आपस में भाई-बहन हैं. यानी साथ खेलकर बड़े हुए भाई-बहन अब जज बनकर अलग-अलग अदालतों में फैसले सुना रहे हैं. भागीरथ मीणा अलवर शहर के नयाबास में रहते हैं और अपने बच्चों की सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं.  

5 बेटियां और 2 बेटे 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भागीरथ मीणा की पांच बेटियां और दो बेटे हैं, जिसमें से चार बेटियां और एक बेटा जज बन गए हैं. भागीरथ मीणा का कहना है कि उन्होंने कभी बेटे-बेटियों में फर्क नहीं किया, सभी को खूब पढ़ाया. बेटियों को बिना रोकटोक के दूसरे शहर में अकेले पढ़ने के लिए भेजा. मीणा परिवार का एक बेटा अभी लॉ कर रहा है. जबकि एक बेटी पंजाब सिंध बैंक में पीओ है.

पहले कामाक्षी बनीं जज
भागीरथ मीणा के परिवार में बेटी कामाक्षी मीणा सबसे पहले जज बनीं. इसके बाद एक भाई और तीन छोटी बहनों ने भी उन्‍हीं के नक्‍शे-कदम पर चलकर न्यायिक सेवा परीक्षा पास की. 2016 में सबसे पहले कामाक्षी मीणा, 2019 में निधिश मीणा, 2020 में सुमन मीणा और इसी साल यानी 2023 में मीनाक्षी मीणा व मोहिनी मीणा का न्‍यायिक सेवा में चयन हुआ है. कानून की पढ़ाई कर रहे छोटे भाई खलेश भी बड़े भाई-बहनों की तरह जज बनना चाहते हैं.

देश में पहला मामला!  
संभवतः यह पहला मामला है, जब एक ही परिवार के पांच भाई-बहन विभिन्न न्यायालयों में जज बनकर फैसले सुना रहे हैं. इस परिवार के मुखिया यानी कि भागीरथ मीणा भी सरकारी सेवा में रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि भागीरथ भारी उद्योगों के सार्वजनिक उद्यमों में दिल्‍ली में डिप्‍टी डायरेक्‍टर पद पर थे. करीब छह-सात साल पहले उन्हें अलवर में पेट्रोल पंप अलॉट हुआ था. इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी से वीआरएस ले लिया था. उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को पूरी आजादी दी, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि चाहे लड़के हों या लड़कियां, कोई उनका भरोसा नहीं तोड़ेगा.

अभी यहां दे रहे सेवाएं 
कामाक्षी मीणा इस समय राजस्थान के सांगानेर में सिविल जज हैं. उन्होंने पंजाब से एलएलबी और डीयू से एलएलएम किया है. मीनाक्षी मीणा ने जयपुर से एलएलबी और बेंगलुरु से एलएलएम किया है. वह इस वक्त दिल्ली में सिविल जज हैं. मोहिनी मीणा ने पटियाला से एलएलबी के बाद डीयू से एलएलएम किया. वह भी दिल्ली में सिविल जज हैं. सुमन मीणा ने पटियाला से एलएबी के बाद डीयू से एलएलएम किया. वह राजस्थान के चौमू में सिविल जज हैं. निधीश मीणा ने बीए ऑनर्स के बाद एलएलयू गुजरात से एलएलबी किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago