होम / ऐसा भी होता है / दुनिया को बहुत याद आएंगे Feeney: सबकुछ किया दान, बिना कार और घर के गुजार दी जिंदगी 

दुनिया को बहुत याद आएंगे Feeney: सबकुछ किया दान, बिना कार और घर के गुजार दी जिंदगी 

दौलत का नशा कभी फीनी के सिर चढ़कर नहीं बोला. उन्हें बिजनेस क्लास के बजाए इकॉनमी क्लास में सफर करना पसंद था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयरिश-अमेरिकी रिटेल एंटरप्रेन्योर चार्ल्स फ्रांसिस 'चक' फीनी (Charles Francis 'Chuck' Feeney) दुनिया को अलविदा कह गए हैं. 92 वषीय फीनी ने सोमवार को आखिरी सांस ली. फीनी एक ऐसे कारोबारी थे, जिन्होंने खून-पसीना बहाकर जो कुछ कमाया, मौत से पहले वो सबकुछ दान कर गए. अपने जीवन के आखिरी समय में वह बेहद साधारण जिंदगी जी रहे थे, उनके पास न कोई कार थी और न ही घर. वह किराए के मकान में रहते थे.  

सादगी बन है थी पहचान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चार्ल्स फ्रांसिस 'चक' फीनी ने अपनी 8 अरब डॉलर की संपत्ति दान कर दी थी. उन्होंने अपनी संस्था Atlantic Philanthropies के माध्यम से यह भारी-भरकम राशि शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान और सामाजिक कार्यों पर खर्च की. संस्था की तरफ से बताया गया है कि फीनी ने सोमवार को San Francisco में आखिरी सांस ली. फीनी को उनकी सादगी के लिए पहचाना जाता था. वह अरबों की दौलत होते हुए भी महज 15 डॉलर की घड़ी पहनते थे. वह अपने साथ एक प्लास्टिक बैग और ब्रीफकेस ही रखते थे. 

इकॉनमी क्लास में सफर
दौलत का नशा कभी फीनी के सिर चढ़कर नहीं बोला. उन्हें बिजनेस क्लास के बजाए इकॉनमी क्लास में सफर करना पसंद था. वह अक्सर कहते थे - प्लेन के अगले हिस्से में बैठने से अप जल्दी नहीं पहुंच जाएंगे. बता दें कि विमानों में बिजनेस क्लास फ्लाइट के अगले हिस्से में होती है. पिछले तीन दशकों से फीनी के पास न तो खुद की कोई कार थी और न ही घर. वह साधारण से किराए के मकान में रहते थे. Feeney ने बेशुमार दौलत Duty-Free Shoppers (DFS) से कमाई. इसकी स्थापना उन्होंने 1960 में की थी. यह एयरपोर्ट्स पर लग्जरी गुड्स के ड्यूटी-फ्री स्टोर्स की चेन है.  

इस मुहिम से थे जुड़े 
1996 में, फीनी ने DFS में अपने शेयरों को बेच दिया था. डीएफएस के कई महाद्वीपों में फैले 850 से अधिक बुटीक हैं. फीनी Giving Pledge मुहिम का भी हिस्सा थे, जिसकी शुरुआत Bill Gates, Melinda Gates और Warren Buffet ने की थी. उनका मानना था कि मरने के बाद अपनी दौलत दान देने से ज्यादा अच्छा है, जीवित रहते हुए ऐसा करना. Atlantic Philanthropies की स्थापना के साथ ही उन्होंने सोच लिया था कि वह अपनी पूरी दौलत दान कर देंगे. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

33 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago