होम / ऐसा भी होता है / इस राज्य में जल्द आने वाला है नया कानून, सरकार मकान मालिकों से वसूलेगी 'फायर टैक्स'

इस राज्य में जल्द आने वाला है नया कानून, सरकार मकान मालिकों से वसूलेगी 'फायर टैक्स'

इस एक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें अब भवन मालिकों को सालाना फायर टैक्स के तौर पर भी रकम अदा करनी होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने जबलपुर के अस्पताल में भीषण अग्निकांड के बाद एक नया फायर एक्ट लाने का प्रस्ताव रखा है. इस एक्ट का सरकार ने ड्रॉफ्ट तैयार कर लिया है. इस एक्ट की सबसे खास बात यह है कि इसमें अब भवन मालिकों को सालाना फायर टैक्स के तौर पर भी रकम अदा करनी होगी. फिलहाल यह टैक्स प्रॉपर्टी टैक्स में एक सेस के तौर पर होगा. 

विधानसभा के पटल पर रखा जाएगा बिल

सितंबर में विधानसभा के प्रस्तावित सत्र में इस ड्रॉफ्ट एक्ट को रखा जाएगा. नगरीय विकास संचालनालय ने इसका नाम ‘मप्र अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा अधिनियम- 2022’ तय किया है. विधि विभाग के परीक्षण के बाद इसे कैबिनेट में ले जाया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एक्ट के पास हो जाने के बाद राज्य में एक डायरेक्टर की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा राज्य के प्रत्येक निकाय (नगर पालिक, नगर परिषद और महानगरपालिका) में एक फायर ऑफिसर को भी नियुक्त किया जाएगा. 

फंड से होगा इसका संचालन

फायर डायरेक्टर और ऑफिसर के पास बहुत सारे पावर होंगे. इस सेवा के संचालन के लिए एक फंड बनेगा और नए अग्निशमन केंद्र भी खोले जाएंगे. डायरेक्टर को अगर लगता है कि किसी बिल्डिंग में आग लगने से रोकने के इंतजाम सही नहीं है तो फिर वो उस बिल्डिंग को सील कर सकेंगे. 

सरकारी भवन नहीं आएंगे दायरे में 

इस एक्ट के प्रदेश में लागू हो जाने के बाद सरकारी भवन दायरे में नहीं आएंगे. केवल निजी बिल्डिंग्स, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, सोसाइटी, होटल, मॉल, सांस्कृतिक केंद्र, बारातघर, मैरिज लॉन और अस्थाई तौर पर लगने वाले पंडाल आदि को दायरे में लाया गया है. इसके अलावा फायर डायरेक्टर किसी भी बिल्डिंग का किसी भी वक्त निरीक्षण करने के लिए पहुंच सकता है. 

बिल्डिंग पर लगेगा दंड और जुर्माना

अगर किसी बिल्डिंग में फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन सही तरीके से नहीं किया जाता है और चेतावनी देने के बाद भी सुधार नहीं होता है तो फिर उसे 6 माह का कारावास और 50 हजार रुपये का जुर्माना लिया जाएगा. वहीं सेवा में बाधा डालने वाले व्यक्ति को 3 माह की जेल और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया है. 

वहीं  आग की झूठी सूचना देने पर तीन माह की जेल होगी. आग लगने की सूचना देने में संपत्ति मालिक असफल रहता है तो वह भादसं के तहत दोषी होगा.

नोटिस मिलने पर होगा अपील करने का अधिकार

यदि फायर एक्ट के तहत नोटिस मिलता है तो संपत्ति मालिक 30 दिन के भीतर उसकी अपील कर सकेगा.   तीन घंटे के नोटिस पर भवन का मौका मुआयना कर सकेंगे अफसर. आग बुझाने के लिए पानी लेने का अधिकार भी अब फायर ऑफिसर के हाथ में होगा.  

VIDEO: New Alto K10 में क्या-क्या हैं नई बातें, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago