होम / ऐसा भी होता है / Halloween: इस दिन पूरी दुनिया में लोग क्यों बनते हैं 'भूत'? क्यों कहते हैं ट्रिक और ट्रीट?

Halloween: इस दिन पूरी दुनिया में लोग क्यों बनते हैं 'भूत'? क्यों कहते हैं ट्रिक और ट्रीट?

पश्चिमी देशों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं जागृत होती हैं जो इंसानों को तंग करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: हर साल अक्टूबर के आखिरी रविवार को बड़े ही डरावने अंदाज में एक त्योहार मनाया जाता है, जिसे कहा जाता है- हैलोवीन. इस बार यह 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. यह मुख्य रूप से ईसाई धर्म का त्योहार है, जो अमेरिका और यूरोप में मनाया जाता है, लेकिन धीरे-धीरे यह सेलिब्रेट करने के अंदाज के कारण पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा है. अब भारत में भी हैलोवीन बड़े चाव से मनाया जाता है.

क्या है हैलोवीन के पीछे का कारण
पश्चिमी देशों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन मरे हुए लोगों की आत्माएं जागृत होती हैं जो इंसानों को तंग करती हैं. इसलिए उन बुरी आत्माओं से डर भगाने के लिए इंसान उनके जैसा ही रूप धारण करते हैं, जिससे ऐसा लगे कि सभी उन्हीं के जैसे हैं और ये समझकर वे लोगों को तंग नहीं करेंगे. बस, इसी मान्यता के कारण इस खास दिन लोग राक्षसों और हैवानों जैसे कपड़े पहनते हैं. चेहरे को भी भूत जैसा बनाते हैं, जिन्हें देखकर कोई भी डर जाए. यही नहीं, उन बुरी आत्माओं को भगाने के लिए लोग उस दिन आग जलाकर उसमें मरे हुए जानवरों की हड्डियां भी डालते हैं. यदि इस दिन अमेरिका में काली बिल्ली ने किसी का रास्ता काट दिया तो उसे बहुत अशुभ माना जाता है.

हैलोवीन के दिन लोग क्या-क्या करते हैं
हैलोवीन डे पर लोग डरावने कपड़े पहनकर पड़ोसियों के घर जाते हैं और उनसे कैंडी मांगते हैं. वहीं, कई लोग राक्षसों का रूप धारण कर घर-घर घूमकर कैंडी बांटते हैं. इसके अलावा इस खास दिन लोग कद्दू को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं. इसके बाद उसके अंदर मोमबत्ती जलाते हैं, जिससे वह देखने में डरावना लगता है. इसके बाद लोग इन कद्दुओं को इकट्ठा करके एकसाथ दफना देते हैं.

क्या है ट्रिक और ट्रीट
हैलोवीन के दिन ट्रिक और ट्रीट बहुत मशहूर है. ये क्या है, उसे जानने से पहले ये जान लें कि इसकी शुरुआत केल्टिक लोगों ने की थी. ये लोग अपने घरों के बाहर खाने-पीने की चीजें रखकर आत्माओं को बुलाते थे. इसके बाद इस प्रथा को अपना लिया गया. आज अमेरिका और यूरोपीय देशों में बच्चे डरावना रूप धारण कर पड़ोसियों के घर जाकर बोलते हैं ट्रिक और ट्रीट? इसके बाद पड़ोसी उन्हें ट्रीट कहकर कैंडी और चॉकलेट देते हैं. उसके बाद वे बच्चे फिर दूसरे पड़ोसी के घर चले जाते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago